फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man converted his religion for love marriage in Yamunanagar

हिंदू लड़की से शादी के लिए अकरम से बना अरविंद, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 05 Dec 2020 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
young man converted his religion for love marriage in Yamunanagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं हरियाणा के यमुनानगर में एक मुसलमान युवक के हिंदू लड़की से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


दरअसल पहले इस युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगा था। दोनों शादी करने के लिए घर से चले गए थे। इसके बाद युवक ने अपना धर्म बदलकर युवती से पंचकूला के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों को पुलिस ने सुरक्षा देकर कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों ने अपनी मर्जी से रहने की बात कही। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सेफ हाउस में भेज दिया।
विज्ञापन


यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती आठ नवंबर की रात को अपने घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने शिकायत देकर युवक अकरम पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छप्पर पुलिस ने इस मामले में अकरम पर शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद अकरम युवती को शादी करने के लिए पंचकूला के सेक्टर-19 में एक मंदिर में ले गया। यहां अकरम ने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गया और अकरम से अपना नाम अरविंद रखा। 

मंदिर में दोनों ने हिंदू रीतिरिवाज के तहत शादी रचाई। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट ने एसपी यमुनानगर को आदेश दिए थे कि दोनों को सुरक्षा दी जाए। दोनों हाईकोर्ट के आदेश लेकर एसपी के पास पहुंचे और अपनी जिंदगी जीने की बात कहीं।


एसपी ने सुरक्षा के नजरिये से दोनों को सेफ हाउस भेज दिया था। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश कर लड़की के मजिस्ट्रेट बयान कराए गए। वहां भी लड़की ने लड़के के साथ जाने की बात कही। इस पर दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed