{"_id":"64e1b70b3f9abc9b0408e094","slug":"a-youth-died-due-to-drug-overdose-in-karnal-of-haryana-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अधिक नशे ने ली युवक की जान, जीतू दवाई चौक के पास मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अधिक नशे ने ली युवक की जान, जीतू दवाई चौक के पास मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 20 Aug 2023 12:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 PM IST
सार
रामनगर एसएचओ का कहना है कि परिजनों के अनुसार नशे के कारण युवक की मौत हुई है। युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। तीन दिन पहले नशे के खातिर रुपये न देने पर युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी थी। अब नशे से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। अधिक नशे की वजह से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था। अधिक नशा करने के कारण युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के जीतू दवाई चौक के पास लोगों ने युवक के शव को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त सेक्टर-13 निवासी आशीष के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था। वह घर से शनिवार को निकला था।
विज्ञापन
बेटे की परिजनों ने काफी तालाश की। मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। रामनगर एसएचओ का कहना है कि परिजनों के अनुसार नशे के कारण युवक की मौत हुई है। युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन