फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young woman was found hanging in a noose in Budail, she died

Chandigarh News: बुड़ैल में फंदे में झुलती मिलती युवती, मौत

Tue, 30 Jul 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
A young woman was found hanging in a noose in Budail, she died
चंडीगढ़। बुड़ैल में रहने वाली प्रिया (26) नामक युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा रविवार को उस समय हुआ जब उसका भाई नौकरी से वापस आया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। हालांकि उसमें उसने किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रिया मां, बहन व दो भाइयों के साथ घर में रहती थी। उसके परिजन किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे जबकि उसका भाई नौकरी पर गया हुआ था। घर में अकेली होने के दौरान शनिवार की रात को प्रिया ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘वह अब और घुट-घुट कर नहीं जी सकती है, इसलिए मौत को गले लग रही है।’ पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है ताकि हैंडराइटिंग की जांच की जा सके। वहीं, पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका लंबे समय से आर्थिक तंगी की वजह से भी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed