फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man was kidnapped and a beer bottle was inserted in his private parts

चंडीगढ़ में दरिंदगी: महिला दोस्त पर रखता था बुरी नजर, अपहरण के बाद कपड़े उतार कर पीटा; फिर किया गंदा काम

Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
सार

घटना 6 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार एक युवती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मलोया निवासी कृष्ण गिरि अपने दोस्त करण के साथ बुड़ैल में घूम रहा था। इसी बीच अजय अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कार में बुडैल पहुंचा और कृष्ण का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
A young man was kidnapped and a beer bottle was inserted in his private parts
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-45 के बुड़ैल से एक युवक का अपहरण कर मारपीट के बाद गुप्तांग में बीयर की बोतल डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच युवती को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस की भनक लगते ही आरोपी घायल को सेक्टर-45 सिविल अस्पताल के बाहर फेंककर भाग निकले। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने धनास निवासी विनोद गनी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुड़ैल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरजीवन सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


घटना 6 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार एक युवती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मलोया निवासी कृष्ण गिरि अपने दोस्त करण के साथ बुड़ैल में घूम रहा था। इसी बीच अजय अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कार में बुडैल पहुंचा और कृष्ण का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे धनास बोटेनिकल गार्डन में ले गए, जहां उसके कपड़े उतरवाकर पहले उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। उसके बाद आरोपियों ने उसके गुप्तांग में बीयर की बोतल डाल दी। फिर उसे कार में काफी देर तक सड़कों पर घुमाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो पता चला कि कार धनास में किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने कार मालिक से संपर्क किया तो आरोपियों को पता लग गया कि पुलिस उनके पीछे आ रही है। इसके बाद आरोपियों ने कृष्ण गिरि को घायल अवस्था में सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल के बाहर रात करीब 12 बजे फेंककर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि कार मालिक से पूछताछ की गई तो बताया कि आरोपी उससे आधे घंटे के लिए घूमने के लिए कार मांगकर लेकर गए थे।

पुलिस ने घायल का करवाया मेडिकल, रिपोर्ट आनी बाकी

इसकी सूचना मिलने के बाद बुड़ैल चौकी पुलिस और पीसीआर सेक्टर-45 अस्पताल पहुंची। जहां से घायल को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया। हालांकि, अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस के अनुसार कृष्ण की दोस्त युवती बुड़ैल में रहती है। रात को वह उसे मिलने गया था।

महिला दोस्त के कारण हुआ था विवाद

कृष्ण ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद उसकी महिला दोस्त पर गलत नजर रखता है और छेड़खानी करता है। एक दिन पहले उसका इसी बात पर विनोद के साथ झगड़ा हुआ था। महिला दोस्त के सामने ही कृष्ण ने विनोद को थप्पड़ मार दिया था। विनोद ने इसी बात का बदला लिया। उसकी वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed