फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man died due to suffocation after saving a sheep that fell in a well.

Chandigarh News: कुएं में गिरी भेड़ को बचाने उतरे युवक की दम घुटने से मौत

Tue, 11 Jul 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to suffocation after saving a sheep that fell in a well.
नयागांव। गांव माजरी में बीते दिनों बंद कुएं में गिरी भेड़ को बचाने के लिए उतरे चरवाहे की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव माजरी के ही रहने वाले दलविंदर के रूप में हुई है। अंतिम संस्कार में सोमवार को भाजपा पंजाब प्रदेश के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माजरी गांव में रहने वाला दलविंदर भेड़ और बकरियां पालने का काम करता था जिन्हें वह हर रोज चराने के लिए आसपास के स्थानों पर ले जाया करता था। शनिवार सुबह भी वह अपने पशुओं को चराने के लिए घर से निकला था। शाम के वक्त जब घर वापस आ रहा था तभी उनमें से एक भेड़ अचानक एक बंद कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए युवक कुएं में उतर गया जहां गैस चढ़ने की वजह से उसकी दम घुटने से हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों की सहायता से उसे बाहर निकालकर पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहुंचे और मीडियाकर्मियों से बिना कोई बात किए वापस चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed