{"_id":"5f27a585f047e1063506e977","slug":"a-woman-saved-her-husband-s-life-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब: बेसुध पति को रेहड़ी पर बैठा अस्पताल ले गई पत्नी, मौत के मुंह से खींच लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब: बेसुध पति को रेहड़ी पर बैठा अस्पताल ले गई पत्नी, मौत के मुंह से खींच लाई
Mon, 03 Aug 2020 11:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत कौर के साथ तरलोक सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के गांव मुछल में एक महिला की सूझबूझ ने पति की जान बचा ली। गांव के तरलोक सिंह ने भी बलविंदर कौर के घर से 50 रुपये की प्याली खरीदी थी। उसके घर से जब वह शराब पीकर लौटा तो नशे में बेसुध था। इसी बीच गांव में पांच लोगों के शराब पीने से मरने की खबर फैल गई।
विज्ञापन
तरलोक की पत्नी गुरप्रीत कौर ने उसे देखा तो वह भी बेसुध पड़ा था। उसके मन में आया कि यह भी बलविंदर कौर के घर से शराब पीकर आया है। किसी अनहोनी की आशंका से उसने अपनी पति को बेटे की मदद से एक रेहड़ी पर बैठाया और उसे डेरा ब्यास संचालित अस्पताल में ले गई। तीन दिन के इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर रविवार दोपहर घर आ गया।
विज्ञापन
तरलोक ने बताया कि उसने बलविंदर से 50 रुपये की शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद जब वह घर लौट रहा था तो उसने रोने-चिल्लाने की आवाज सुनी। शराब का नशा इतना था कि उसे कुछ समझ नहीं आया। जब होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। उसकी पत्नी ने बताया कि बलविंदर कौर के यहां से शराब खरीदकर पीने वाले 12 लोग मर गए हैं। भावुक तरलोक ने कहा कि मुझे मेरी पत्नी ने बचा लिया है। बलविंदर कौर कितने साल से इस धंधे में शामिल है लेकिन कभी उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन