फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman devotee of maa mariamma fall in fire well in jalandhar

मां मरिअम्मा मेले में धधकते अंगारों पर गिरी महिला, जानिए क्यों देते हैं ऐसी अग्निपरीक्षा?

Tue, 14 May 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
A woman devotee of maa mariamma fall in fire well in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर

अपने भगवान, कुलगुरु या अपनी देवी मां को खुश करने के लिए हर समाज के लोग प्रयास करते हैं। जालंधर की काजी मंडी में कई वर्षों से मां मरिअम्मा जी का वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया जाता है। इस मेले की खात बात है कि व्रत रखने वाले सैकड़ों भक्त नंगे पांव अग्नि परीक्षा देते हैं, जिसके लिए मां मरिअम्मा मंदिर के समक्ष ही अग्निकुंड बनाया जाता है।

विज्ञापन


दहकते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलते हुए श्रद्धालु अपनी अग्निपरीक्षा दे रहे थे। इस दौरान एक महिला का अग्नि परीक्षा देते समय पैर डगमगा गया और वह अग्निकुंड में दहकते अंगारों पर गिर गई, जिसे तुरंत सेवादारों और लोगों ने बाहर निकाला व प्राथमिक उपचार दिया गया। जानकारी के अनुसार इस बार भी पांच फुट चौड़े और 20 फुट लंबे अग्निकुंड को तैयार किया गया था। 

विज्ञापन

अग्निकुंड में दहकते अंगारों की तपिश बर्दाश्त करना मुश्किल था। देवी मां के भक्त इसी अग्निकुंड में नंगे पैर चल रहे थे। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अग्निकुंड के पास सेवादार तो तैनात रहते ही हैं, साथ ही वहां पर पानी का भी पूरा प्रबंध किया जाता है। जैसे ही कोई भक्त दहकते अंगारों पर डगमगाने लगता है तो सेवादार उसे संभालते हुए बाहर निकाल लेते हैं। 

इस दौरान एक महिला भक्त अग्नि परीक्षा देने के लिए अग्निकुंड में नंगे पांव उतरी तो बीच रास्ते में अचानक उसका पैर डगमगाने से वह दहकते अंगारों पर गिर गई। महिला के गिरते ही सेवादारों ने अग्निकुंड में उतरकर बड़ी मुश्किल से उसे कुंड से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया गया। गिरने से महिला के मुंह व पेट का कुछ हिस्सा जल गया। इसके बाद महिला श्रद्धालु को उसके परिजन घर लेकर चले गए। इलाका पार्षद पल्लनी स्वामी ने कहा कि महिला का नाम तो किसी को पता नहीं है, मगर वह एकदम ठीक है।

गोद में बच्चे उठाकर आग पर चलते श्रद्धालु
मां मरिअम्मा के वार्षिक मेले में व्रत रखने वाले भक्त ही अग्नि परीक्षा देते हैं। जिन भक्तों की देवी मां मनोकामना पूरी करती हैं वो भक्त अपने बच्चों को गोद में उठाकर अग्नि परीक्षा देने के लिए अग्निकुंड में उतरते हैं। इस बार भी पुरुषों और महिलाओं के अलावा बच्चों ने अग्नि परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed