{"_id":"651919d2b220813a310f1963","slug":"a-woman-created-ruckus-during-cleanliness-program-in-ambala-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: स्वच्छता कार्यक्रम में हंगामा, राज्यपाल तक पहुंची महिला, बोली- वाल्मीकि कॉलोनी में देखें सफाई का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: स्वच्छता कार्यक्रम में हंगामा, राज्यपाल तक पहुंची महिला, बोली- वाल्मीकि कॉलोनी में देखें सफाई का हाल
Sun, 01 Oct 2023 12:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:41 PM IST
सार
महिला ने कहा कि यहां तो दिखावे के लिए सफाई की गई है। अगर सफाई का हाल देखना है तो वाल्मीकि कॉलोनी में अंदर जाकर देखें। पुलिस ने आनन-फानन महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अंबाला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में नगर निगम के दावों की पोल एक महिला ने खोल दी। दरअसल, नाहन हाउस स्थित वाल्मीकि नगर में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस बीच अचानक इलाके की ही एक महिला सुरक्षा घेरा तोड़कर राज्यपाल तक पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि यहां तो दिखावे के लिए सफाई की गई है। अगर सफाई का हाल देखना है तो वाल्मीकि कॉलोनी में अंदर जाकर देखें। पुलिस ने आनन-फानन महिला को हिरासत में ले लिया। ऐसे में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
झाड़ू उलटा कर डंडा मारा तो नाला गाद से अटा पड़ा मिला। उन्होंने तुंरत इस पर नगर निगम कमिश्नर संगीता त्रेत्रवाल और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। नाले में मिली गाद पर सफाई के बारे में पूछा। राज्यपाल ने नगर अधिकारियों से नाले की सफाई कब हुई। इसके बारे में पूछा और अधिकारियों को तुरंत नाले की सफाई करवाने का निर्देश। यही नहीं नगर निगम मेयर ने भी राज्यपाल को बताया कि नाले की सफाई सही ढंग से नहीं की गई। वहीं, अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की कमी का भी दुखड़ा रोया।
विज्ञापन