फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Video of synthetic paneer goes viral on social media in Ludhiana

Kaithal News: कैथल से लुधियाना आई पनीर पर हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- नकली है

Sun, 20 Aug 2023 04:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 04:54 PM IST
सार

जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वह इसी सप्ताह सैंपल लेने की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद शहर की सभी दूध डेयरियों में सैंपलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
A Video of synthetic paneer goes viral on social media in Ludhiana
वीडियो से ली गई तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हरियाणा के कैथल से लुधियाना पनीर पहुंची तो वहां के लोगों ने इसे नकली बता रोष जताया। यह पनीर एक गाड़ी से लुधियाना पहुंचाई गई थी। लोगों के रोष जताने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में लोग दावा कर रहे हैं कि यह पनीर मिलावटी है और खाने योग्य नहीं है। ऐसे में इस पनीर को खाने वाले लोग जरूर बीमार हो जाएंगे। उनका कहना है कि पनीर से भरी यह गाड़ी कैथल से आई है। 

विज्ञापन


वीडियो में कैथल नंबर की गाड़ी को भी दिखाया गया है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच करवाने की मांग की। वीडियो में दिखाया गया है कि लुधियाना में जब पनीर से भरी गाड़ी पहुंची तो वहां के लोग पनीर देख हैरान रह गए। लोगों ने पनीर को हाथ से मसलकर दिखाया और इसे मिलावटी बताया। 
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यह मैदा व आरारोट मिलाकर तैयार की गई है। पनीर का रंग ही बता रहा है कि नकली है। इसका भाव भी 150 रुपये प्रति किलो है। देखने में ही मिलावटी लगा रहा है तो खाने में कैसा होगा? वायरल वीडियो में लोग कह रहे हैं कि इस तरह के मिलावटी पनीर को खाने से बचें। ऐसा पनीर खाकर स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मिलावटी पनीर का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल पकड़ा था तीन क्विंटल मिलावटी पनीर

उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पहले ही कैथल में करनाल रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने करीब तीन क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा था। यह कुरुक्षेत्र ले जाया जा रहा था। इस पनीर के सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे थे। जांच में पनीर के सैंपल फेल मिले थे। इसी तरह डोगरा गेट पर भी एक दुकान से पनीर के सैंपल भरे गए थे। इसमें भी अनियमितता मिली थी।



जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वह इसी सप्ताह सैंपल लेने की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद शहर की सभी दूध डेयरियों में सैंपलिंग की जाएगी। अगर कोई मिलावटी सामान बेच रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed