फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A video of Deputy CM OP Soni goes viral on social media Surrounded By BJP Workers

वीडियो वायरल: पंजाब में भाजपा समर्थकों ने डिप्टी सीएम ओपी सोनी को घेरा, 'मोदी जिंदाबाद' नारा लगाने के बाद जाने दिया

Thu, 06 Jan 2022 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 10:40 PM IST
सार

पंजाब के डिप्टी सीएम ओपी सोनी को भाजपा समर्थकों ने घेर लिया। मोदी जिंदाबाद का नारा लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान भी पंजाब पुलिस के जवान मूकदर्शन बने रहे।

विज्ञापन
A video of Deputy CM OP Soni goes viral on social media Surrounded By BJP Workers
भाजपा कार्यकर्ताओं से घिरे डिप्टी सीएम ओपी सोनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पंजाब के डिप्टी सीएम ओपी सोनी व भाजपा कार्यकर्ता दिख रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओपी सोनी को घेर रखा है। फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के तेवर तल्ख हैं। वायरल वीडियो में लोगों ने डिप्टी सीएम से मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए। इसके बाद उनका काफिला आगे जाने दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में...
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डिप्टी सीएम ओपी सोनी के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर रखा है। कार्यकर्ता मोदी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगाते हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात थे। डिप्टी सीएम ओपी सोनी अपनी कार से बाहर निकलते हैं और मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर चले गए। यहां भी पंजाब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर गरमाई सियासत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले पर पंजाब में सियासत भी गरमा गई है। भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस सुरक्षा चूक से इनकार कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पूरे मामले में चन्नी सरकार को घेरा और पीएम को पर्याप्त सुरक्षा देने में राज्य सरकार को नाकाम बताया। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने यह कहा कि जो हुआ व अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed