{"_id":"696146d9c5bb1ea02307a0bd","slug":"a-vendor-attacked-a-shopkeeper-in-sector-19c-market-leading-to-protests-by-traders-chandigarh-news-c-16-pkl1091-919300-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-19सी मार्केट में फड़ी वाले ने किया दुकानदार पर हमला, व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-19सी मार्केट में फड़ी वाले ने किया दुकानदार पर हमला, व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19सी मार्केट में शुक्रवार को टाइल्स लगाने के दौरान फड़ी वाले और दुकानदारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक फड़ी वाले द्वारा दुकानदार पर हमला किए जाने से पूरे बाजार में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से नाराज होकर दुकानदारों ने शटर बंद कर दिए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औरआरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया।
मार्केट कमेटी सेक्टर-19सी के अध्यक्ष विवेक जौली ने बताया कि मार्केट में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए फर्श पर टाइल्स बदलने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान यहां फड़ी लगाने वाले मणफूल से आग्रह किया कि वह अस्थायी रूप से खोखा हटा ले ताकि काम सुचारू रूप से हो सके। शुरुआत में उसने सहमति जताई लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद खोखा नहीं हटाया गया। इससे टाइल्स खराब होने लहे।
दुकानदारों द्वारा दोबारा आग्रह किए जाने पर मणफूल ने सहयोग करने से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने यह दावा किया कि वह पिछले 30 वर्षों से इसी बाजार में काम कर रहा है और उसे कोई हटा नहीं सकता। साथ ही उसने प्रवर्तन कर्मचारियों और पुलिस के साथ मिलीभगत जैसे आरोप भी लगाए और कहा कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
ईंट से हमला कर दिया
आरोप है कि इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। मणफूल ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की और एससीओ नंबर-3 स्थित बक्शी ब्रदर्स के विवेक जौली पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में विवेक जौली को चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से जान से मारने की धमकी दी और ईंटें फेंकी, जिससे बाजार में मौजूद लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
व्यापार मंडल मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा और चेयरमैन चरणजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोसवैक अध्यक्ष बलजिंदर बिट्टू और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के सदस्य भी वहां एकत्र हो गए। हमले के विरोध में दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद कर दिया और बाद में सेक्टर-19 थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी सरिता रॉय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन कर रहे वेंडर
मार्केट कमेटी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई वेंडर वेंडिंग एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। तय सीमा से अधिक जगह घेरना, नाबालिगों से काम करवाना, रातभर सामान छोड़ देना, पार्किंग एरिया में सामान स्टोर करना और स्वच्छता नियमों की अनदेखी करना आम बात हो गई है।