फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a suspected car found on road in ludhiana of punjab

लुधियाना में सड़क किनारें मिली लावारिस कार, मचा हड़कंप

Sat, 23 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
a suspected car found on road in ludhiana of punjab

पंजाब के लुधियाना में सड़क किनारे लावारिस कार खड़ी देखी गई। इसकी खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना डिवीजन चार की पुलिस के साथ साथ कई थानों की पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार के पास जाकर चेक किया तो कार में कोई नहीं था और न ही कोई सामान पड़ा मिला।

विज्ञापन


कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से कार के बारे में पूछताछ की, लेकिन कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जांच के बाद मारुति एस्टीम कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पठानकोट आतंकी हमला और हिमाचल प्रदेश से टैक्सी ड्राइवर की हत्या के बाद कार लूट की वारदात के बाद पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में हाई रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था। शनिवार सुबह श्रीराम शरणम आश्रम के पीछे लोगों ने सड़क किनारे सिल्वर रंग की मारुति एस्टीम कार खड़ी देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने कार के पास जाकर देखा तो उसका पीछे और साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली तो कोई सामान भी नहीं मिला। पुलिस को न तो गाड़ी के कागजात मिले और न ही कोई ऐसा सबूत मिला जिससे पता चल सके कि कार किसकी है।


जांच अधिकारी चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद कार कब्जे में ले ली है। कार की आधी नंबर प्लेट टूटी हुई है। जिससे कार का पूरा नंबर पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार के बारे में रिकार्ड निकलवा रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि किसी ने कार चोरी करने के बाद कार को सड़क के किनारे छोड़ दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed