{"_id":"5e6164298ebc3ec7565efacb","slug":"a-street-hawker-arrested-in-the-it-park-chandigarh-news-pkl368726848","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क में रास्ते पर रेहड़ी लगाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी पार्क में रास्ते पर रेहड़ी लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। आईटी पार्क में रास्ते पर रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान मनीमाजरा निवासी लखपत के तौर पर हुई है।
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद नगर निगम और यूटी पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाकर सेक्टर-17 प्लाजा सहित शहर के सभी एरिया में अतिक्रमणधारियों को हटवाया था। इसके बावजूद आईटी पार्क एरिया में लगातार अतिक्रमणधारी पकड़े जा रहे है। आईटी पार्क थाना एरिया की इंदिरा कॉलोनी में अतिक्रणमधारी निगम दस्ते पर पत्थरबाजी भी कर चुके हैं। इस मामले में भी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया। इस मामले में हालांकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अतिक्रमण दस्ते में पत्थरमारी करने में नाम आ रहा था लेकिन राजनेताओं की दखलअंदाजी के चलते बाकी पर कार्रवाई नहीं हुई।
मनीमाजरा पुलिस भी रेहड़ी-फड़ी वालों पर मेहरबान
मनीमाजरा पुलिस अभी भी रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले की तरफ आंखें बंद करके बैठी है जबकि अब भी मनीमाजरा में सबसे ज्यादा अवैध रेहड़ी-फड़ी लगती है। मोटर मार्केट मनीमाजरा की मनसा देवी को जाने वाली सड़क पर शाम होते ही मछली, मीट-मुर्गा, अंडे लगाने वालों की रेहड़ियां लग जाती हैं जबकि सुबह मनसा देवी लाइट प्वाइंट पर परांठे, रोटी और चावल लगाने वाले रेहड़ियां लगते है। इसी तरह ओल्ड एनएसी ऑफिस के सामने और सरकारी प्राइमरी स्कूल नंबर 1 के सामने भी फड़ी लगाकर लोग बैठते है। यह सब रेहड़ियां इंफोर्समेंट टीम के जाने के बाद शाम को लगती है लेकिन मनीमाजरा पुलिस इस तरह शाम को लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।