फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A strange coincidence on 17

17 को बनेगा ये अदभुत संयोग, मिलेगी कष्टों से मुक्ति

Sat, 16 Nov 2013 03:25 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
A strange coincidence on 17
कार्तिक पूर्णिमा पर इस वर्ष महाकार्तिकी योग बन रहा है। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारयण मिश्र का कहना है कि 17 नवंबर दिन रविवार को सूर्योदय सुबह 6:54 बजे होगा और रात आठ बजकर 45 मिनट तक पूर्णिमा है। सुबह 11:40 बजे तक भरणी नक्षत्र है।
विज्ञापन


इसके बाद कृतिका नक्षत्र का आगमन 11:41 बजे होगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्तिक मास में भरणी और कृतिका नक्षत्र का संयोग हो तो यह महाकार्तिक योग बनता है। इस योग में गंगा स्नान, जाप पूजा और शाम में दीप दान करने से अनेक प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है। जिसकी कुंडली में शुक्र की महादशा है या शुक्र अच्छा नहीं है, उसे कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण उन्हें विवाह में विलंब और पति-पत्नी में मतभेद जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें इनसे निजात पाने के लिए विष्णु और शिव का पूजन और गूलर की लकड़ी से हवन करना चाहिए।


वहीं कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है। मिश्र के अनुसार जिसका सूर्य अच्छा नहीं या सूर्य की महादशा है, उसका पढ़ाई मे मन नहीं लगेगा, बीमारी का पता नहीं चलेगा और समाज में अपमान के कारण मन परेशान हो सकता है।

ऐसे लोगों को इन परेशानियों से बचने के लिए शिव जी पर 41 दिन आम का मंजर चढ़ाना, सूर्य का जप कराकर हवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed