फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A policy will be made to make the temporary employees of Panbus-PRTC permanent

Chandigarh News: पनबस-पीआरटीसी के अस्थायी कर्मचारियों को पक्के करने के लिए बनेगी पॉलिसी

Wed, 15 Jan 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
A policy will be made to make the temporary employees of Panbus-PRTC permanent
फोटो सहित.....
विज्ञापन

-परिवहन मंत्री ने यूनियन के साथ की बैठक, 3 फरवरी को पॉलिसी का किया जाएगा एलान
-दो हजार कर्मियों का हर साल बढ़ेगा 5 प्रतिशत वेतन
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने बुधवार को रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मांगों को लेकर लेकर बैठक की। बैठक में यूनियन की अस्थायी कर्मचारियों की पक्का करने की मांग पर सहमति बन गई है, जिसके लिए सरकार की तरफ से एक अलग पॉलिसी तैयार की जाएगी। कानूनी राय लेकर इस पॉलिसी को 3 फरवरी को बैठक करके यूनियन के साथ साझा किया जाएगा। यही कारण है कि यूनियन ने अब अपनी हड़ताल की कॉल को टाल दिया है। पहले यूनियन ने दोबारा चक्का जाम करने के साथ ही सीएम ऑफिस के बाहर पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी थी। इसी तरह आउटसोर्स पर दो हजार कर्मियों का अब हर साल पांच प्रतिशत वेतन बढ़ेगा। 1 नवंबर 2024 तक जिन कर्मियों को एक साल पूरा हो गया है, उनका वेतन बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस संबंध में यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में विभाग ने सकारात्मक रवैया दिखाया है, जिसके चलते उन्होंने आगे हड़ताल करने के फैसले को टाल दिया है। उन्होंने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों को पक्के करने की पॉलिसी पर 25 जनवरी को एडवोकेट जनरल ऑफ पंजाब के साथ बैठक करके कानूनी राय ली जाएगी और फिर इसे कर्मचारियों के साथ 3 फरवरी को साझा किया जाएगा। इसमें 2 हजार अनुबंध पर काम कर रहे कर्मियों को पक्का और 6 हजार आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मियों को अनुबंध पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने के फैसले को भी विभाग ने वापस ले लिया है। अब पनबस में विभाग खुद अपनी बसें खरीदेगा। पीआरटीसी में 500 और पनबस में 432 नई बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही पहले से जो किलोमीटर स्कीम पर बसें चल रही हैं, उनको लेकर भी फैसला लिया जाएगा। बता दें कि मांगें पूरी न होने की सूरत में यूनियन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed