{"_id":"5dc1d8498ebc3e5b2d540101","slug":"a-museum-will-be-built-to-protect-heritage-furniture-chandigarh-news-pkl3559564148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया सबक, अब हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा म्यूजियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया सबक, अब हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा म्यूजियम
Wed, 06 Nov 2019 03:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
heritage furniture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर आयत दुरुस्त आयत.. पीयू प्रशासन पर यह मुहावरा सही चरितार्थ होता है। आए दिन चोरी हो रहे हेरिटेज फर्नीचर से सबक लेते हुए प्रशासन म्यूजियम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जगह देखी जा रही है और उसके बाद यूनिवर्सिटी का पूरा फर्नीचर इसमें कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। बाहर के लोग भी आकर यहां फर्नीचर देख सकेंगे।
पीयू की स्थापना के समय महत्वपूर्ण फर्नीचर था। इस फर्नीचर के डिजाइन भी अन्य फर्नीचर से भिन्न हैं। इसमें टेबल व कुर्सियां बड़ी संख्या में हैं। 300 से अधिक कुर्सियां पीयू के विभिन्न विभागों में रखी हुई हैं। साथ ही हेरिटेज टेबल भी 150 से अधिक बताई जा रही हैं। इन सभी फर्नीचर की विदेशी कीमत अरबों में बताई जा रही है। पिछले दिनों फ्रेंच व जर्मन विभाग से टेबल चोरी हो गई।
इससे पहले भी कई विभागों से हेरिटेज फर्नीचर चोरी हुआ। लगातार चोरी हो रहे इस हेरिटेज फर्नीचर को बचाने के लिए म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है। पीयू के सुरक्षा विभाग पर भी पीयू प्रशासन पूरी तरह यकीन नहीं कर पा रहा है। सुरक्षा होने के बाद भी फर्नीचर चोरी हो रहा है। हालांकि विभाग अध्यक्षों से कहा गया है कि उनके यहां मौजूद हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा करें।
विज्ञापन
चोरी को लेकर पीयू गंभीर, उठाए ये कदम
पीयू प्रशासन हेरिटेज फर्नीचर चोरी को लेकर गंभीर हो गया है। चोरी करने वाले गिरोह का तो पता लगाने के लिए तो कमेटी बना दी गई। वहीं सुरक्षा में भी जो चूक हो रही है उसे भी ठीक करने की तैयारी हो रही है। पीयू के तीनों गेटों पर वह सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे जिनकी छवि अच्छी होगी और फुर्ती से कार्य करते होंगे। साथ ही फर्नीचर यदि पीयू से बाहर गया तो जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी। ऐसी स्थिति में कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए म्यूजियम बनाने का भी प्रस्ताव रखा जा रहा है। जल्द ही इस पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई