फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man posing as a BSF jawan duped a woman doctor of Rs 5.5 lakh

Chandigarh News: बीएसएफ का जवान बताकर महिला डॉक्टर से साढ़े पांच लाख ठगे

Sun, 29 Jun 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a BSF jawan duped a woman doctor of Rs 5.5 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-39बी की रहने वाली एक महिला डॉक्टर से साइबर ठग ने खुद को बीएसएफ का जवान बताकर 5.30 लाख रुपये की ठगी की है। डॉक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम शाखा सेक्टर-17 थाना में दर्ज कराई है। डॉ. मृणालिनी पटलाल वसेसी ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर दो बजे फोन आया कि मैं बीएसएफ का जवान संदीप रावत बोल रहा हूं और मुझे आपके क्लीनिक में 50 जवानों की मेडिकल जांच करवानी है, इसके लिए अपॉइंटमेंट लेनी है।
विज्ञापन

इस पर डॉक्टर ने उसे क्लीनिक में विजिट करने के लिए कहा तो ठग ने बहाना बना दिया। थोड़ी देर बाद उसने दोबारा फोन करके कॉल हिस्ट्री डिलीट करने के लिए कहा और फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। कॉल पर उसने अपना आईडी कार्ड भी दिखाया, जो पासवर्ड से सुरक्षित फाइल थी। डॉक्टर ने उसके बताए पासवर्ड से फाइल खोल ली। इसके बाद ठग ने भरोसा दिलाने के लिए पहले डॉक्टर के खाते में 10 रुपये भेजे और फिर कहा कि बाकी एडवांस पेमेंट भेजने के लिए उन्हें अपना यूपीआई क्यूआर कोड दिखाना होगा। जैसे ही डॉक्टर ने क्यूआर कोड दिखाया तो कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से चार बार में कुल 5 लाख 30 हजार 527 रुपये निकल गए। डॉक्टर के अनुसार उनके खाते से दो बार 85 हजार, 1,80,000 रुपये और 1,85,527 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इसके तुरंत बाद डॉक्टर ने अपना बैंक खाता ब्लॉक करवाया और एक्सिस बैंक में शिकायत दी। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी ने उनके फोन से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज डिलीट कर दिए और मोबाइल अब तक हैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed