फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man of Sonipat gets electricity bill of Rs 1.10 crore

68.84 लाख का बिजली का बिल देख उड़े युवक के होश, ठीक कराने गया तो भेज दिया 1.10 करोड़ का

Tue, 10 Dec 2019 11:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
A man of Sonipat gets electricity bill of Rs 1.10 crore
बिजली का बिल दिखाता कृष्ण कुमार।

सरकारी विभागों में काम में लापरवाही जरूर की जाती है, लेकिन यहां बिजली निगम के अधिकारियों ने लापरवाही की सभी हदें पार कर डाली हैं। एक मकान का पांच महीने पहले बिजली बिल 68.84 लाख रुपये भेज दिया गया, जिसे देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए और उसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने लगा। उसे अगला बिल ठीक करके भेजने का पूरा आश्वासन दिया गया, लेकिन अब उसका दोबारा बिल आया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, क्योंकि उसका बिल 1.10 करोड़ आया है और इस तरह बिजली निगम की लापरवाही देखकर उसने सीएम विंडो पर शिकायत करके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


सोनीपत के विशाल नगर में रहने वाले कृष्ण कुमार ने 80 गज जमीन में मकान बनाया हुआ है, जिसमें दो कमरे हैं, रसोई और बाथरूम है। परिवार में कृष्ण कुमार के अलावा उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। कृष्ण कुमार खुद इलेक्ट्रिशियन है और घर के पास ही दुकान करते हैं, जिसके सहारे परिवार का गुजारा होता है। उनके मकान का बिल पहले एक हजार से 1300 रुपये तक आता था, लेकिन उनके यहां मीटर में खराबी हुई तो बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसे बदल दिया। उसके बाद जुलाई 2019 में पहला बिल आया तो कृष्ण कुमार के उसे देखकर होश उड़ गए।

विज्ञापन

वह बिल 68.84 लाख रुपये का भेज दिया गया। कृष्ण ने तुरंत ही बिल पर लिखे बिजली निगम के नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई तो उसे बिल दो दिन में ठीक करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद कृष्ण ने दोबारा फोन किया तो फिर से जल्द ही बिल ठीक करने की बात कही गई। जिसके बाद कृष्ण खुद ही बिजली निगम कार्यालय में पहुंचा तो उसे अगला बिल ठीक भेजने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। 

अब दोबारा से बिल आया तो कृष्ण के पैरों तले से जमीन खिसक गई, क्योंकि उसका बिल 1.10 करोड़ रुपये का भेज दिया गया। इस तरह पहले गलत बिल आने पर ठीक कराने के लिए चक्कर काटने के बाद उसकी समस्या को ज्यादा बढ़ा दिया गया। अब कृष्ण कुमार ने बिजली निगम में शिकायत देने के साथ ही सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है और इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कृष्ण कुमार का कहना है कि पिछले कई महीनों से इस कारण पूरा परिवार परेशान चल रहा है और वह धक्के खाकर थक चुका है, लेकिन बिल को ठीक नहीं किया जा रहा है। 

यह मामला अभी तक मेरे पास नहीं आया है और मेरे पास आता तो उसका समाधान कराया जाता। जिस तरह से बिल की राशि है, उससे लग रहा है कि उसमें कोई गलती हुई है। इसलिए मेरे पास बिल लेकर आने पर उसकी जांच कराकर ठीक करा दिया जाएगा।  जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed