फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murder In Ludhiana Of Punjab

वसूली करना गैंगस्टर को पड़ गया भारी, तेजधार हथियार से कर दी गई हत्या

Mon, 21 Oct 2019 05:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
A Man Murder In Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिवाली पर दाना मंडी में लगने वाली होलसेल पटाखा मार्केट में अवैध वसूली करने के लिए आए गैंगस्टर छोटा लल्ला को पटाखा व्यापारी ने हुई मारपीट के बाद तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। गैंगस्टर छोटा लल्ला साथियों के साथ अवैध वसूली करने आया था। छोटा लल्ला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद विजय सिद्धू उर्फ छोटा लल्ला (32) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामले में गैंगस्टर छोटा लल्ला की पत्नी रिशु सिद्धू की शिकायत पर पटाखा व्यापारी विशाल, सागल, वनीता और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि गैंगस्टर छोटा लल्ला रविवार की देर रात को अपने कुछ साथियों के साथ मिल पटाखा मार्केट में पहुंचा था। 

विज्ञापन

वहां पर वह दुकानदारों से अवैध वसूली के पैसे मांगने लगा। वह पटाखा व्यापारी विशाल के पास पहुंचा और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। वहां बैठ कर लल्ला ने चाय भी पी। जिस समय छोटा लल्ला पहुंचा विशाल की मां भी बैठी हुई थी। इसी दौरान लल्ला के पैसे मांगने पर मां से कहासुनी हो गई। छोटा लल्ला ने विशाल की मां के साथ मारपीट की। 

इसी दौरान विशाल ने तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि जांच अधिकारी एएसआई जगदेव सिंह का कहना है कि छोटा लल्ला पार्किंग पर पर्ची लगाने का काम करता था। विशाल उसे कहता था कि उसकी दुकान पर कोई पटाखा खरीदने आता है तो उसे पर्ची न लगाए। मगर छोटा लल्ला पर्ची लगा देता था। इसी बात को लेकर वहां कहासुनी हुई और विशाल, उसकी मां और सागर के अलावा करीब दस आरोपियों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से हत्या कर दी। एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed