फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man call in control room to informTerrorist enter a house

चंडीगढ़ः पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया घर में घुसे आतंकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 28 Oct 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
A man call in control room to informTerrorist enter a house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF

एक घर में आतंकी घुसने की सूचना से पूरे चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार सुबह 10.46 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-20 के मकान नंबर 1049 में आंतकी घुस आए हैं। इससे पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जांच में पता चला कि वहां कुछ भी नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10.46 पर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-20 के मकान नंबर-1049 में आंतकी घुसा आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां कुछ भी नहीं मिला। उक्त मकान में पुलिस को सुजिंदर गिल की पत्नी मिलीं, जिन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मनीमाजरा निवासी 40 वर्षीय संजीव ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


 वह मानसिक तौर से परेशान है और उसका सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुजिंदर पिछले कई साल से संजीव को जानते हैं। पुलिस पूछताछ में संजीव ने बताया कि उसे ऐसा लगा था कि सुजिंदर ने फोन पर उससे बहस की है, जिसके चलते उसने कंट्रोल रूम पर कॉल कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed