{"_id":"5fa4e3378ab2b8551d7c93cd","slug":"a-man-burnt-alive-in-car-in-panchkula-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला : चलती कार में लगी आग, बाहर न निकल पाया चालक, जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला : चलती कार में लगी आग, बाहर न निकल पाया चालक, जिंदा जला
Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में गुरुवार देर रात स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रिहोड व मौली गांव के बीच बने नदी के पुल के पास हुआ। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की है। हालांकि पुलिस अभी मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार अंबाला के शहजादपुर से रामगढ़ की ओर आ रही थी। इस दौरान नदी के पास कार में अचानक आग लग गई। जिस वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। कार काफी देर तक जलती रही। हालांकि इस दौरान चालक को कार से निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह कार में ही जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बरवाला पीसीआर प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल की गाड़ी को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। मगर तब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी।
विज्ञापन