{"_id":"68ed58f48a0d9fa63700306b","slug":"a-jeweler-shop-owner-was-defrauded-of-seven-crore-rupees-while-trying-to-exchange-two-thousand-rupee-notes-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-134554-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो हजार के नोट बदलवाने के चक्कर में ज्वैलर शॉप के मालिक से ठगे सात करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो हजार के नोट बदलवाने के चक्कर में ज्वैलर शॉप के मालिक से ठगे सात करोड़
विज्ञापन
मोहाली। दो हजार रुपये के नोट बदलने के नाम पर फेज-4 के एक ज्चेलर से सात करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने ज्वेलर को फंसाने के लिए प्रति डील 40 लाख रुपये कमिशन देने का लालच दिया। ज्वेलर मोटी कमिशन के चक्कर में आ गया और अपने करोड़ों रुपये गंवा बैठा। इस मामले में ज्वेलर की शिकायत पर फेज-1 थाने में 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान दीपक अग्रवाल, शैलेश ओटी, दयाल ललवानी, रश्मि सिंगला, अवतार सिंह, मोहित मोटी, रजिंदर सिंह, विक्रम सैफी, मंजीत सिंह, सचिन, अजय शर्मा व गोकुल के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी। मामला जांच के लिए फेज-1 थाने पहुंचा। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता की फेज-4 में ज्वेलरी शॉप है। अक्तूबर 2023 में उनकी दुकान पर शैलेश और मोहित जेवर खरीदने पहुंचे। उनकी घनिष्ट मित्रता हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो दो हजार के नोट बदलवा सकते हैं। अगर किसी ने नोट बदलवाने हो तो उनसे संपर्क कर लेना। कुछ समय बाद उनके एक जानकार से उनकी इसी बात को लेकर चर्चा हुई और उसने कहा कि वह ऐसे शख्स को जानता है जो नोट बदलवाना चाहता है। इसके बाद उसका संपर्क दीपक अग्रवाल से हुआ। दीपक ने बताया कि उसने दो हजार के नोट के करीब 300 करोड़ रुपये बदलवाने हैं। शिकायतकर्ता ने दीपक को शैलेश और मोहित से मिलवा दिया। मीटिंग उनकी ज्वेलरी शॉप पर हुई और शैलेश और मोहित ने उसे लालच दिया कि वह उस तक ग्राहक लेकर आए हैं इसलिए वह उसे प्रति डील 40 लाख रुपये कमिशन देगा। कमिशन की बात सुन कर उसके मन में लालच आ गया। ठगों ने उसी दौरान एक नई शर्त यह रखी कि कमिशन से पहले उसे खुद 40 लाख रुपये उनके पास जमा करवाने होंगे जब नोट बदल जाएंगे तो उसे उनके 40 लाख और कमिशन की रकम दे दी जाएगी।
उसने दीपक के माध्यम से 10 -12 लोगों से और संपर्क किया। उनमें कुछ लोग 100 करोड़ तो कुछ 300 करोड़ रुपये के नोट बदलवाने के लिए मान गए। उसने सभी का संपर्क शैलेश और मोहित से करवा दिया। शिकायतकर्ता ने कमिशन के लालच में प्रति व्यक्ति 40-40 लाख रुपए की स्लॉट मनी आरोपियों को उनके बैंक आउंट और कैश के माध्यम से दे डाली। बाद में पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उनके साथ संपर्क करना बंद कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि यह एक गैंग है जिसने उन्हें लूट लिया है।
विज्ञापन
पुराना मामला है। एसएसपी आफिस से शिकायत आने के बाद मामले की जांच की गई और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। - सुखवीर सिंह, एसएचओ थाना फेज-1