फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A grand celebration was organised in Mumbai on Martyrs' Day; Satinder Sartaj released a song.

Chandigarh News: शहीदी दिवस पर मुंबई में भव्य आयोजन, सतिंदर सरताज ने जारी किया गीत

Sun, 26 Oct 2025 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
A grand celebration was organised in Mumbai on Martyrs' Day; Satinder Sartaj released a song.
अमृतसर। महाराष्ट्र सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन मुंबई के दादर स्थित योगी हाल में किया गया। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन की अध्यक्षता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दमदमी टकसाल के मुखी, ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने की। समारोह में गुरु साहिब की जीवनगाथा और शहादत को समर्पित प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज का भावपूर्ण गीत हिंद दी चादर जारी किया गया। संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने समारोह में उमड़ी विशाल संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री फडणवीस की ओर से गुरु साहिबान के प्रति दिखाई गई श्रद्धा और इस शहादत पर्व को राज्य स्तर पर यादगार ढंग से मनाने का संकल्प सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सिख समाज के लिए गौरव का विषय है। बल्कि संपूर्ण भारत में धार्मिक सहिष्णुता, सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी केवल सिख धर्म के नहीं बल्कि भारतीय धर्मों और आस्था के रक्षक थे। इसलिए उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है।जब औरंगंजेब ने कश्मीरी पंडितों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया तब गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने उनकी रक्षा के लिए अपना शीश अर्पण किया। उनकी शहादत ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य की ज्योति प्रज्वलित की और खालसा पंथ को नई आध्यात्मिक शक्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है, उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। गुरु साहिब की शहादत और उनकी शिक्षाएं हमें एकता और सहिष्णुता का पाठ सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed