{"_id":"598adc5e4f1c1bd82d8b46c0","slug":"a-goods-train-caught-fire-at-ambala-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी, 14 अग्निशमन यंत्रों से बुझाई गई इंजन में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी, 14 अग्निशमन यंत्रों से बुझाई गई इंजन में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Wed, 09 Aug 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट स्टेशन से बठिंडा जा रही मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। इंजन में लगी आग को बुझाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा यंत्र मंगाने पड़े। मालगाड़ी के डीजल इंजन में एकाएक रेलवे यार्ड के निकट आग लग गई। दोपहर साढ़े बारह बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई तो इंजन से पहले धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत मालगाड़ी को रोका, मगर तब तक एकदम इंजन में आग भड़क गई।
चालक व परिचालक ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना मिलते ही मौके पर स्टेशन मैनेजर हंसराज के अलावा इलेक्ट्रिक व सेफ्टी विभाग के अधिकारी पहुंच गए थे। दोपहर बठिंडा जा रही मालगाड़ी के चालक ने यार्ड के करीब इंजन से धुआं उठता हुआ नोटिस किया। उन्होंने तुरंत इंजन रोका, मगर तब तक आग भड़क गई। इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। इसके बाद चालक ने तुरंत कैंट स्टेशन पर घटना की जानकारी दी।
इंजन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने के प्रयास किए गए, मगर इससे बात नहीं बनी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने यार्ड व अन्य स्थानों से अग्निशमन यंत्र लाए गए, इसके अलावा फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुलाई गई। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर परिचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। खराब इंजन को अलग कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इंजन को अब मरम्मत के लिए डीसीडब्ल्यू पटियाला भेजा जाएगा।