{"_id":"581a312d4f1c1bd6354359da","slug":"a-flyover-is-going-to-made-on-tribune-chauk-work-will-start-in-8-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ रुपये से बनेगा ट्रिब्यून चौक पर फ्लाई ओवर, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ रुपये से बनेगा ट्रिब्यून चौक पर फ्लाई ओवर, जल्द शुरू होगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
300 करोड़ रुपये से बनेगा ट्रिब्यून चौक पर फ्लाई ओवर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
300 करोड़ रुपये की लागत से ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ फ्लाई ओवर तैयार किया जाएगा। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने क्लोवरलीफ निर्माण का यह एस्टीमेट तैयार किया है। जल्द ही यह एस्टीमेट रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
मंत्रालय ने ही प्रशासन को एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए थे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय पहले ही ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ फ्लाई ओवर के निर्माण को हरी झंडी दे चुका है। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी चंडीगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में इसकी पुष्टि कर चुकेहैं। उन्होंने दावा किया था कि 10 महीने में सभी औपचारिकताएं पूरी होने केबाद ग्राउंड लेवल पर काम भी शुरू हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग होने केकारण इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च भी केंद्र सरकार ही वहन करेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी प्रोजेक्ट पर मंजूरी ली गई है। हालांकि पहले ट्रिब्यून चौक पर फ्लाइओवर बनाने की बात चल रही थी। लेकिन इंजीनियरिंग विभाग ने क्लोवरलीफ फ्लाईओवर का एस्टीमेट तैयार किया है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि केवल फ्लाइओवर से ट्रैफिक की समस्या हल नहीं होगी। ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ ही बनेगा। सर्वे के बाद प्रशासन ने यह बात भी स्पष्ट कर दी है कि क्लोवरलीफ फ्लाईओवर के लिए ट्रिब्यून चौक पर पर्याप्त जगह है। इसलिए इसके निर्माण में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

अगले 8 महीने में ग्राउंड स्तर पर काम शुरू करने की योजना
Municipal Corporation office Chandigarh
- फोटो : File Photo
एस्टीमेट के बाद प्रोजेक्ट पर पर्यावरण कसेंट लेनी है। फिर कंसल्टेंट रखा जाएगा। इस तरह की सभी मंजूरी मिलने के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले सांसद किरण खेर ने ट्रिब्यून चौक पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या केनिदान को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद गडकरी ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद किरण खेर की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने को मंजूरी दे दी थी।
एक दिन में गुजरते हैं डेढ़ लाख वाहन
ट्रिब्यून चौक पर सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में राउंड अबाउट के चारों तरफ लंबा जाम लग जाता है। यह जाम की स्थिति जीरकपुर तक रहती है। चौक पार करने में कई बार रेड लाइट का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों का रोजाना एक से डेढ़ घंटा इसी जाम में बर्बाद हो जाता है। हरियाणा से आने वाला अधिकतर ट्रैफिक दक्षिण मार्ग से ही चंडीगढ़ में प्रवेश करता है। इसके अलावा पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली का भी अधिकतर ट्रैफिक दक्षिण मार्ग से ही आता है।
इतना ही नहीं शिमला की ओर जाने वाला ट्रैफिक जो शहर के साउथ सेक्टरों से आता है वह भी ट्रिब्यून चौक से होकर गुजरता है। इसलिए इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। राइट्स ने जो सर्वे किया है उसकेअनुसार रोजाना 1 लाख 43 हजार 170 वाहन ट्रिब्यून चौक से गुजरते हैं। जिसमें से 1 लाख 35 हजार 805 कार शामिल हैं।