फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A child returning from school narrowly escaped being hit by a bus

Chandigarh News: स्कूल से लौट रहा बच्चा बस के नीचे आने से बाल-बाल बचा

Wed, 29 Apr 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A child returning from school narrowly escaped being hit by a bus
डेराबस्सी। हेबतपुर रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा बच गया। लॉर्ड महावीर पब्लिक स्कूल की बस के ड्राइवर की लापरवाही के कारण एक बच्चा बस के नीचे आने से बाल‑बाल बच गया। इस दौरान बच्चे की साइकिल बस के पिछले टायर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे के रिश्तेदार टोनी ने बताया कि जब स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए हेबतपुर रोड पर रुक गई, तो ड्राइवर ने बिना पीछे देखे ही अचानक बस को बैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बच्चा अपनी साइकिल पर पीछे से आ रहा था। जैसे‑ही बस तेजी से पीछे बढ़ी, बच्चे ने घबराकर स्वयं को बचाने की कोशिश की। उसकी साइकिल बस के टायर के नीचे फंस गई। उसने कूदकर अपना बचाव किया। इस हादसे में बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed