{"_id":"5dff0fec8ebc3e880968f6b0","slug":"a-car-overturned-on-flyover-at-zirakpur-two-dead-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही कार फ्लाईओवर पर पलटी, दो लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही कार फ्लाईओवर पर पलटी, दो लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
Sun, 22 Dec 2019 12:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर फ्लाईओवर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 अन्य लोगों को सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले दो युवकों में एक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दोनों युवकों का शव सेक्टर 32 अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात दिल्ली से एक कार में सवार हो पांच युवक-युवती चंडीगढ़ आ रहे थे। कार में खुशी और निशा नाम की दो लड़कियां और विशाल अंकित एक अन्य युवक सवार था। जैसे ही कार जीरकपुर फ्लाईओवर पर पहुंची उसी दौरान अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। जिसमें कार में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे को देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विशाल और कार में सवार एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी जा चुकी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन