Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A big New Year's gift from DMCH: General OPD fees reduced from Rs. 120 to Rs. 20.

नववर्ष पर डीएमसीएच का बड़ा तोहफा: जनरल ओपीडी शुल्क 120 से घटाकर 20 रुपये

Sat, 03 Jan 2026 06:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
A big New Year's gift from DMCH: General OPD fees reduced from Rs. 120 to Rs. 20.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नववर्ष के मौके पर दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जनरल ओपीडी परामर्श शुल्क में ऐतिहासिक कटौती की है। अब मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के लिए 120 रुपये की जगह मात्र 20 रुपये का नाममात्र शुल्क देना होगा। इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शुल्क में कमी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने से वंचित न रहे। कम शुल्क के चलते लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों पर ही चिकित्सक से संपर्क कर सकेंगे, जिससे समय रहते इलाज संभव होगा और गंभीर बीमारियों की आशंका कम होगी।
विज्ञापन

डीएमसी एंड एच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने कहा कि संस्थान हमेशा से जनहित को सर्वोपरि मानता आया है। उन्होंने बताया कि डीएमसीएच में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक जांच सुविधाएं और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, जहां किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसी एंड एच के प्रिंसिपल डॉ. जी.एस. वांडर ने कहा कि मरीजों की सेहत और समय पर इलाज संस्थान की प्राथमिकता है। 20 रुपये के नाममात्र शुल्क से अधिक से अधिक लोग ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच करुणा, उत्कृष्टता और समान स्वास्थ्य सेवा के सिद्धांतों के साथ काम कर रहा है। गौरतलब है कि उत्तर भारत के अग्रणी तृतीयक देखभाल संस्थानों में शामिल डीएमसीएच लगातार किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed