{"_id":"5eae69333913aa694109d928","slug":"a-82-year-old-woman-from-chandigarh-passed-away-at-a-private-hospital-in-panchkula-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पंचकूला में तोड़ा दम, शहर में संक्रमण से पहली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पंचकूला में तोड़ा दम, शहर में संक्रमण से पहली मौत
Sun, 03 May 2020 12:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 May 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
पंचकूला के निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह कई दिन से वेंटिलेटर पर थीं। महिला की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। रविवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर-25 के श्मशानघाट में किया गया।
पंचकूला में दाखिल चंडीगढ़ सेक्टर-18 की निवासी दर्शना देवी कोरोना से संक्रमित थी। उन्हें कोरोना की पुष्टि के बाद यहां रखा गया था। दर्शना देवी पंचकूला सेक्टर-12 स्थित ब्रिलियंस स्कूल के मालिक की माता थी। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि उनके इलाज के लिए लगातार प्रयास किए गए पर उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।
पंचकूला की चीफ मेडिकल अफसर डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि बुजुर्ग महिला चंडीगढ़ के सेक्टर-18 की निवासी है। इसलिए इसे वहां का केस माना जाएगा। उनका इलाज यहां इनके कहने पर किया जा रहा था। उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में इनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था पर वे उन्हें बचा नहीं पाए।