{"_id":"6884d7e18a9bfea9a50e1e86","slug":"96-officers-of-punjab-pollution-control-board-transferred-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-773504-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 96 अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 96 अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
-धान की कटाई से पहले प्रदूषण की रोकथाम के लिए बोर्ड की तैयारी
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पर्यावरण विभाग ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 96 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर अनुराधा शर्मा का हेडक्वार्टर-2 पटियाला में तबादला कर दिया है। साथ ही उनको पीबीआईपी चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। धान की कटाई से पहले प्रदूषण की रोकथाम के लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही यह बड़ा फेरबदल भी कर दिया है। सभी अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में तबादला किया गया है। विभाग की तरफ से कुल 41 पर्यावरण इंजीनियर, 27 सहायक पर्यावरण इंजीनियर, 8 जूनियर पर्यावरण इंजीनियर, 6 सहायक वैज्ञानिक अधिकारी और 13 जूनियर वैज्ञानिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। पर्यावरण इंजीनियर संदीप कुमार को क्षेत्रीय दफ्तर जालंधर से हेडक्वार्टर-1 पटियाला, कमल सिंगला क्षेत्रीय दफ्तर जालंधर से जोनल दफ्तर-2 पटियाला, नवतेश सिंगला जोनल दफ्तर-1 पटियाला से क्षेत्रीय दफ्तर मोहाली और रमनदीप सिद्धू का क्षेत्रीय दफ्तर बठिंडा से क्षेत्रीय दफ्तर तरनतारन तबादला किया गया है।