फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   90 families of Teen Shed Colony got flats

टीन शेड कॉलोनी के 90 परिवारों को मिला फ्लैट

Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
90 families of Teen Shed Colony got flats
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में फ्लैट की चाबी देने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। पहले दिन करीब 90 लोगों को फ्लैट की चाबी सौंपी गई। सीएचबी ने इसके लिए मलोया में ही शिविर लगाया है। यहां मौके पर ही लोगों को बिजली और पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड ने बीते दिनों पहला ड्रा निकाला था, जिसमें 352 लोगों को फ्लैट नंबर जारी किए गए थे। इसके बाद इन 352 लोगों को अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए और मंगलवार को फ्लैट की चाबी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बोर्ड ने मलोया में शिविर लगाया है, जो चार दिन तक चलेगा। चार दिनों में 352 लोगों को फ्लैट की चाबी सौंपी जाएगी। फ्लैट की चाबी देने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने मलोया के फ्लैट नंबर-2219 और 2220 में पजेशन ऑफिस बनाया है। यहां पर लोगों के सभी दस्तावेजों की जांच कर चाबी सौंपी जा रही है। फ्लैट की चाबी देने के बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वह अपने पुराने घर को खाली कर सकें। पहले दिन 90 लोगों को फ्लैट की चाबी देने के लिए बुलाया गया। मलोया में लोगों को फोटो स्टेट के इधर-उधर भागना न पड़े, इसलिए बोर्ड की तरफ से ही लोगों को यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

21 नवंबर से सेक्टर-52 में मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया होगी शुरू
सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी के खाली होने के बाद यहां मकानों को गिराने का काम 21 नवंबर से शुरू किया जाएगा। जिन लोगों को मकान मिलना है, उनसे 4000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए हैं। इसमें से 3000 रुपये एक महीने का किराया और 500-500 रुपये बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-52 और सेक्टर-56 के टीन शेड में रहने वाले 1761 परिवारों को मलोया में स्मॉल फ्लैट्स दे रहा है। लोगों को मलोया के इन फ्लैट्स में रहने के लिए किराए के अलावा बिजली और पानी का बिल अलग से चुकाना होगा। करार के अनुसार यह मकान 25 साल के लिए दिए जाएंगे। समय-समय पर किराये की राशि को 8 प्रतिशत बढ़ाया भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed