फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   86 thousand flew in the name of booking hotel room

शिवालिक होटल का कमरा बुक करवाने के नाम पर ठग ने खाते से उडाये 86 हजार रुपये

Sun, 07 Aug 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
86 thousand flew in the name of booking hotel room
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू का कमरा बुक करवाने के नाम पर ठग ने 86 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर सेल थाना पुलिस ने सेक्टर-32 निवासी देबाशीष मंडल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देबाशीष एक कंपनी में रिजनल मैनेजर हैं। उनके किसी बड़े अधिकारी को चंडीगढ़ आना था। देबाशीष ने अपने अधिकारी के लिए अपने मैनेजर को होटल शिवालिक व्यू में कमरा बुक करवाने के लिए कहा। मैनेजर ने इंटरनेट से शिवालिक व्यू का नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल सुनने वाले ने खुद को होटल का मैनेजर बताते हुए अपना नाम राणा बताया। देबाशीष, उनके मैनेजर और ठग ने कान्फ्रेंस कॉल पर बात की। देबाशीष पहले से किसी राणा नाम के मैनेजर को जानता था, इसलिए उन्हें लगा कि वह होटल का मैनेजर ही है।
विज्ञापन

ठग ने देबाशीष से कहा कि कमरा चार हजार रुपये में मिल जाएगा। कहा कि क्रेडिट कार्ड से कमरा बुकिंग पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट दे देंगे। ठग बुकिंग का झांसा देकर देबाशीष से कार्ड की डिटेल मांगने लगा। देबाशीष ने कहा वह होटल आकर ही बुक करवा लेगा लेकिन ठग ने कहा कमरा ऑफलाइन नहीं ऑनलाइन ही बुक हो सकता है। इस दौरान ठग ने पीड़ित को 6497 रुपये के लिए ओटीपी भेजा। देबाशीष ने कहा कि उसे तो एक ही कमरा चाहिए तो साढ़े छह हजार रुपये क्यों। ठग ने कहा अब तो दो कमरे बुक हो चुके हैं लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद फिर देबाशीष को 80028 रुपये की ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी भेजा। देबाशीष ने जब पूछा तो ठग ने कहा कि मर्चेंट अमाउंट बैलेंस शो हो रहा है, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। यह ओटीपी पूछकर ठग ने रुपये उड़ा लिए। इसके बाद ठग ने तीसरी बार 30 हजार रुपये के लिए ओटीपी भेजा, लेकिन देबाशीष समझ चुके थे कि उनके साथ ठगी हुई है। जब वह होटल पहुंचे और राणा नाम के मैनेजर से मिले तो उसने कहा कि हमने तो कमरा बुकिंग के लिए बात ही नहीं की। होटल मैनेजर ने बताया कि इस नंबर से पहले भी ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed