फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   85 thousand voters increased in Gurugram

Chandigarh News: एक साल में गुरुग्राम में बढ़े 85 हजार और अंबाला में घट गए 30 हजार मतदाता

Mon, 19 Feb 2024 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
85 thousand voters increased in Gurugram
25 लाख मतदाताओं के साथ गुरुग्राम हरियाणा का सबसे बड़ा लोकसभा हलका
विज्ञापन

4.63 मतदाताओं के साथ बादशाहपुर सबसे बड़ा विधानसभा हलका, 1.55 लाख मतदाताओं के साथ नारनौल सबसे छोटा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले एक साल में हरियाणा में 1 लाख 76 हजार 368 नए मतदाता बढ़े हैं। गत वर्ष प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी, जबकि अब बढ़कर कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता हो गए हैं। खास बात ये है कि एक साल के अंदर गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक 85 हजार नए मतदाता बढ़े हैं, जबकि अंबाला जिले में 30 हजार से अधिक मतदाता कम हुए हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा हलका है, यहां वर्तमान में कुल मतदाता 25 लाख 5 हज़ार 345 हैं। जनवरी, 2023 में गुरुग्राम के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता संख्या 13 लाख 5 हज़ार 282 थी, जो अब 1390147 हो गई है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 23 लाख 60 हज़ार 983 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में फरीदाबाद के 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता संख्या 16 लाख 53 हज़ार 198 थी, जो अब 16 लाख 78 हज़ार 826 हो गई। ऐसे में फरीदाबाद में मतदाताओं की संख्या 25,628 बढ़ी है। करनाल लोकसभा सीट में 2023 में जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाताओं की संख्या 11 लाख 69 हज़ार 213 थी, अब 16548 की बढ़ोतरी के साथ यह 11 लाख 85, 797 है। पानीपत जिले में गत एक वर्ष में 2685 मतदाता घट गए हैं। हिसार लोकसभा में 17 लाख 72 हज़ार 219 मतदाता हैं।
बाक्स
रोहतक, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी घटे मतदाता
अंबाला लोकसभा क्षेत्र चौथा सबसे बड़ा है, यहां 19 लाख 78 हज़ार 278 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता संख्या 9 लाख 466 थी, अब घटकर 869779 है। एक साल में मतदाताओं की संख्या 30, 687 घटी है। इसके बाद नंबर आता है सिरसा सीट का। यहां 19 लाख 24 हज़ार 259 मतदाता हैं। रोहतक लोकसभा में 18 लाख 87 हज़ार 457 मतदाता हैं। एक वर्ष में रोहतक में भी मतदाताओं की संख्या 4228 जबकि झज्जर में 2455 घट गई है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 17 लाख 81 हज़ार 95 मतदाता हैं। एक वर्ष में कैथल में 3560 और कुरुक्षेत्र जिले में 1700 मतदाता घटे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ में 17 लाख 98 हजार 796 मतदाता हैं।
विज्ञापन


बाक्स
सोनीपत लोकसभा में सबसे कम मतदाता
सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा हलके में 17 लाख 47 हज़ार 463 हैं। इस हलके में सोनीपत जिले के चारों विधानसभा हलके गनौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना और बरोदा जबकि जींद जिले के तीन-जुलाना, सफीदों और जींद विधानसभा हलका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा

गुरुग्राम ज़िले के अंतर्गत पड़ने वाले बादशाहपुर विधानसभा हलके में चार लाख 63 हजार 549 मतदाता है। मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में यह भी प्रावधान किया गया है कि हर वर्ष केवल 1 जनवरी को ही नहीं बल्कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को भी 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले स्थानीय निवासियों का नाम सम्बंधित क्षेत्र की मतदाता सूचियों में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed