{"_id":"971f3df8956671d74a0b5f60739f0c42","slug":"8-intelligence-officer-of-inspector-rank-will-join-ncb-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी ज्वाइन करेंगे 8 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीबी ज्वाइन करेंगे 8 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोनल यूनिट को आठ नए इंस्पेक्टर मिल गए हैं। आठों इंस्पेक्टर रैंक के इंटेलीजेंस अफसर कुछ ही दिनों में एनसीबी चंडीगढ़ यूनिट में ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एनसीबी यूनिट लंबे समय से मुलाजिमों की भारी कमी से जूझ रही थी। जिस तरह पंजाब और इस रीजन में ड्रग तस्करी के मामले आते हैं। ऐसे में अफसरों की कमी के कारण एनसीबी का काम प्रभावित हो रहा था। एनसीबी ने आठ नए इंटेलीजेंस अफसर मिलने से राहत की सांस ली है। ये अफसर एनसीबी की 13 यूनिटों से ट्रांसफर कर चंडीगढ़ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि इस जोन में एनसीबी के पास मुलाजिमों की भारी कमी थी। लगातार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब आठ इंस्पेक्टर रैंक के आईओ विभाग को मिले हैं। कम से कम शुरूआत तो हुई है।
विज्ञापन
इन आठ इंस्पेक्टरों के आने के बाद कुल कर्मियों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। हालांकि इनमें से कुछ अफसरों को अमृतसर और हिमाचल भेजा जाएगा। एनसीबी को सिपाहियों की ज्यादा जरूरत है। इसके लिए बातचीत चल रही है।
एनसीबी का कहना है कि विभाग को अब भी करीब 25 अफसरों की जरूरत है। अफसरों और सिपाहियों की कमी के कारण एनसीबी छोटे मामलों में हाथ डालने से बचता है।