फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7.85 lakh cheated by posing as foreigner's nephew

Chandigarh News: विदेशी भतीजा बनकर ठगे 7.85 लाख

Sat, 12 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
7.85 lakh cheated by posing as foreigner's nephew
चंडीगढ़। कनाडा गया हुआ भतीजा बनकर चंडीगढ़ के एक व्यक्ति से 7.85 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाने ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।सेक्टर-48 केंद्रीय विहार के महेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ 7.85 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता को 22 मार्च को एक नंबर से कॉल आया और कॉलर ने उन्हें खुद उनका भतीजा बताया। उसने कहा कि वह कनाडा में है और कुछ दिनों में भारत आएगा। कहा कि उसने भारत में कुछ संपत्ति खरीदनी है, जिसे लेकर शिकायतकर्ता के खाते में कुछ रकम भेजेगा। शिकायतकर्ता ने बैंक खाता भेजा तो आरोपी ने एक बैंक रसीद भेजी। इसके बाद शिकायतकर्ता को कुछ नंबरों से कॉल आए। शिकायतकर्ता को कहा कि उनके खाते में रकम आ जाएगी। पैसे न आने पर फर्जी भतीजे की कॉल आई और शिकायतकर्ता को कहा कि उसने किसी एजेंट को पैसे देने हैं। इसलिए उसके खाते में 7.85 लाख रुपये भेज दे। शिकायतकर्ता द्वारा रकम भेजने पर और रकम मांगी गई मगर वह शिकायतकर्ता ने नहीं दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने भाई से कहा कि उन्होंने उनके बेटे को रकम भेजी है। बाद में पता चला कि उनके बेटे ने रकम नहीं मांगी। ठगी का पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed