फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   72 govt teachers from Punjab will go to Finland for three week training

पंजाब के शिक्षकों की मौज: 72 टीचर्स जाएंगे फिनलैंड, तीन सप्ताह तक विदेश में रहेंगे, इससे पहले गए थे सिंगापुर

Tue, 24 Sep 2024 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Sep 2024 06:23 PM IST
सार

पंजाब के सरकारी शिक्षकों की मौज हो गई है। क्योंकि सरकार की तरफ से 72 अध्यापकों को फिनलैंड भेजा जा रहा है। अध्यापक तीन सप्ताह तक विदेश में ही रहेंगे। इससे पहले सरकार की तरफ से शिक्षकों को सिंगापुर भी भेजा गया था।

विज्ञापन
72 govt teachers from Punjab will go to Finland for three week training
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब के सरकारी स्कूल के शिक्षक फिनलैंड जाएंगे। प्राथमिक कक्षाओं के 72 शिक्षक को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा जाएगा। पंजाब सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। फिनलैंड के तुर्कू विश्वविद्यालय में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सप्ताह का होगा। शिक्षा विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं और प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि इससे पहले प्रदेश के स्कूल प्रिंसिपलों को सिंगापुर भेजा गया था और बाद में आईआईएम अहमदाबाद भी शिक्षकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था। अब उन्होंने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अगले महीने 72 शिक्षकों की टीम फिनलैंड के लिए रवाना होगी। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


ये शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
परिषद के अनुसार जो भी शिक्षक आवेदन करेंगे उनके खिलाफ चार्जशीट, जांच व किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को अपने आवेदन के साथ ही अच्छे काम के समर्थन में 20 सिफारिशें भी देनी होंगी, जिसमें 10 मौजूदा विद्यार्थियों और 10 पुराने विद्यार्थियों की सिफारिशें शामिल होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों को ई-पंजाब आईडी के जरिए ट्रेनिंग लिंक पर आवेदन करना होगा, जिसका सत्यापन 27 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर होगा चयन
शिक्षकों का चयन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, शैक्षणिक योग्यता, अवार्ड और क्वालिटी एजुकेशन के लिए दिए गए योगदान के आधार पर किया जाएगा। निदेशक एससीईआरटी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है, जो 26 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed