फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70,000 rupees looted at knifepoint

Chandigarh News: चाकू दिखाकर 70 हजार रुपये लूटे

Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
70,000 rupees looted at knifepoint
मोहाली। गुरु नानक कॉलोनी के पास एक युवक से चाकू दिखाकर 70 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और मोबाइल भी तोड़ दिया। शिकायतकर्ता विशाल कुमार उर्फ बंटू (44) ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को वह घर लौट रहा था। उसके पास 70 हजार रुपये से अधिक की नकदी थी।
विज्ञापन

शराब ठेके के पास सोनू उर्फ उबला और उसके 4-5 साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उससे पूरी नकदी छीन ली। लूट के बाद विशाल के सिर और बांह पर तेजधार हथियार से वार किए गए। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 रेफर किया गया। फेज-11 थाना पुलिस ने 26 सितंबर को सोनू उर्फ उबला और अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed