फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 companies reached the state, 195 deployed after Jammu and Kashmir elections.

Chandigarh News: राज्य में 70 कंपनियां पहुंची, जम्मू व कश्मीर चुनाव के बाद 195 की तैनाती

Sun, 15 Sep 2024 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
70 companies reached the state, 195 deployed after Jammu and Kashmir elections.
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से मांगी गईं 225 कंपनियों में 70 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं। इसमें सीआरपीएफ की 15 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 10, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 15, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 10, सशस्त्र सीमा बल की 10 और रेलवे सुरक्षा बल की 10 कंपनियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा में सीधा भेजा है। अब 155 कंपनियां जम्मू व कश्मीर के पहले व दूसरे चरण के चुनाव के बाद 24 सितंबर तक राज्य में पहुंच जाएंगी। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 25 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 15, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 30, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 25, सशस्त्र सीमा बल की 35 और रेलवे सुरक्षा बल की 25 कंपनियां शामिल हैं। चुनाव बाद ईवीएम, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए 30 कंपनियां राज्य में मतगणना पूरी होने तक तैनात रहेंगी। वहीं, 195 कंपनियां वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने हरियाणा विधानसभा क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए चुनाव का पर्व, प्रदेश का गर्व शीर्षक दिया है। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टीमों का मुख्य कार्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में सुरक्षित माहौल होने का विश्वास पैदा करना है। मतदान केंद्रों के आसपास आंतरिक सुरक्षा की निगरानी के लिए हरियाणा पुलिस, आईआरबी और होम गार्ड के जवानों की तैनाती रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की विशेष तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed