फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   603 new corona positive cases reported in Tri-city, 10 Patients died due to covid-19

ट्राइसिटी में कोरोना से 10 की मौत, 603 पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में 204 नए संक्रमित

Tue, 01 Sep 2020 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 11:11 PM IST
सार

  • मृतकों में दो चंडीगढ़, पांच मोहाली और दो पंचकूला के रहने वाले 
  • पीजीआई परिसर में 10 और मनीमाजरा में मिले 18 नए मरीज

विज्ञापन
603 new corona positive cases reported in Tri-city, 10 Patients died due to covid-19
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण में मंगलवार को पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ट्राइसिटी में एक दिन में रिकार्ड 603 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, दस और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो संक्रमित चंडीगढ़, पांच मोहाली और दो पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, मंगलवार को मिलने वाले नए मरीजों में चंडीगढ़ के 204, मोहाली के 163 और पंचकूला के 236 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। ट्राइसिटी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और मौतों ने प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना से जिन 2 मरीजों की मौत हुई है, उनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन के 76 वर्षीय वृद्ध और हल्लोमाजरा निवासी 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। वृद्ध मरीज हाइपरटेंशन, हार्ट डिजीज और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनकी जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, हल्लोमाजरा के युवक को 25 अगस्त को जीएमसीएच-32 में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


युवक की मृत्यु के बाद जांच का नमूना लेकर कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना के 120 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। नए संक्रमितों में पीजीआई कैंपस के 10 और मनीमाजरा के 18 मरीजों के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों के 204 लोग शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 4550 हो गई है। वहीं अब तक 57 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 93 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहाली में मंगलवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें लालड़ू के 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो दिल की बीमारी से पीड़ित थे और सिविल अस्पताल अंबाला में दाखिल थे। उनके अलावा सेक्टर-68 में 41 वर्षीय पुरुष की ग्रेशियन अस्पताल, घडुआं के 89 वर्षीय बुजुर्ग की सोहाना अस्पताल, 51 वर्षीय महिला की आईवी अस्पताल खरड़ और फेज-1 निवासी 65 वर्षीय महिला की ग्रेशियन अस्पताल घडुआं में मौत हुई है। 

मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3933 पहुंच गई है। वहीं, अब एक्टिव केस 1709 और 2139 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 85 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86 ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। नए संक्रमितों में मोहाली शहर और आसपास के इलाकों से 72 केस, खरड़ में 18, ब्लॉक घडुआं में 36, कुराली में 7, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 8 केस, लालड़ू में एक केस बनूड़ और आसपास के इलाके में दो लो शामिल हैं।

पंचकूला में कोरोना मृतकों की संख्या हुई 23  
पंचकूला में कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 236 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही अनट्रेस मामलों की संख्या भी 45 पहुंच गई है। मरने वालों में सेक्टर-20 का एक 64 वर्षीय बुजुर्ग है, जबकि एक 54 वर्षीय मरीज सेक्टर-19 का है। 

वहीं एक 66 वर्षीय वृद्ध पिंजौर का है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में कोरोनो से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। सामान्य अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि मंगलवार को पंचकूला के 179 लोग संक्रमित मिले हैं। बाहर के प्रदेशों और जिलों के 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ के अनुसार मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 3014 पहुंच गया है। एक दिन में 236 संक्रमितों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में उथल-पुथल मची है। बाहरी संक्रमितों में पंजाब के छह, उड़ीसा से एक और चंडीगढ़ के पांच मरीज शामिल हैं। 

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed