Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 months were asked for, now ten years have passed, Modi has done nothing: Sibal

60 महीने मांगे थे, अब दस वर्ष हो गए, कुछ नहीं किया मोदी ने: सिब्बल

Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
60 months were asked for, now ten years have passed, Modi has done nothing: Sibal
चंडीगढ़। पीएम मोदी ने पहली बार देश के लोगों को कहा था कि कांग्रेस को 60 साल दिया है, हमें 60 महीना दीजिए। अब तो दस वर्ष हो गए, मोदी ने कुछ भी नहीं किया। देश को क्या दिया, अब कहते हैं 2047 तक देश को विकसित कर देंगे। पीएम मोदी ने न्यायपालिका को छोड़कर सभी संस्थाओं को कब्जे में ले लिया है। भाजपा के लोग जो चाहते हैं चुनाव आयोग वहीं शेड्यूल करता है। भाजपा को चुनाव आयोग नोटिस नहीं देता। सभी मंत्रालय में आरएसएस के लोग बैठे हैं। यह बात बुधवार को प्रेस क्लब में राज्यसभा सांसद, प्रख्यात वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते कही।
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा ने यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर अपने लोगों को लगाया है। उनके लगाए गवर्नर राज्य सरकारों को काम नहीं करने दे रहे हैं। कानून का दुरुपयोग करते हैं। मोदी सरकार ने चुनी हुई सरकारों को तोड़ा है। 70 हजार करोड़ का घपला करने वाले को सरकार में शामिल कर लेते हैं। पार्लियामेंट में बोलने नहीं देते। ऐसे में विकसित भारत किस प्रकार बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई काम नहीं हो रहा है। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मोदी के खिलाफ बोलो तो जांच लगा दो, लिंचिंग करा दो, क्या यही विकसित भारत है। जनता को सोचना चाहिए कि किसकी सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक वोटरों के शहर में लोकसभा के लिए मनीष तिवारी बेहतर उम्मीदवार हैं। तिवारी सांसद और घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और रक्षा मुद्दों की गहन समझ रखने वाले लेखक हैं। संसद में उनके स्पष्ट और सुविचारित भाषणों को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं बड़े ध्यान से सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने पद की प्रतिष्ठा और गरिमा को गिराया
सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा और गरिमा को गिराने का काम किया है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने भाषण में जिस स्तर के शब्दों का चयन किया है, ऐसे वक्तव्य एक ब्लॉक स्तर के नेता को भी शोभा नहीं देता। सिब्बल ने असहमति और मतभेद को खत्म करने के लिए पीएमएलए जैसे कानूनों के दुरुपयोग के लिए भी मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को सही से प्रोत्साहन नहीं दिया है। इस कारण देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। देश के सकल घरेलू उत्पाद में 59 प्रतिशत योगदान सेवा क्षेत्र का है और 16 प्रतिशत से थोड़ा अधिक योगदान कृषि का है और बाकी योगदान विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों का है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। चंडीगढ़ में अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अपनी वकालत शुरू करने वाले सिब्बल ने कहा कि सरकार उन वस्तुओं और घटकों के आयात को भी बढ़ावा दे रही है जिन्हें देश में आसानी से बनाया जा सकता है।





विवेक का पता नहीं जा रहे हैं विवेकानंद रॉक...
कपिल सिब्बल ने कहा कि टीवी पर देखा कि पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करने जा रहे हैं। जिस आदमी को विवेक का मतलब नहीं पता है, वह ध्यान क्या करेंगे। वह केदारनाथ में भी ऐसे ही ध्यान लगाने गए थे। सिब्बल ने कहा कि यदि वे प्रायश्चित करने जा रहे हैं तो अच्छी बात है। पीएम मोदी विवेकानंद से लिखने और बोलने की प्रेरणा लेने जा रहे हैं तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed