फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 complaints against private schools in education department

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ विभाग के पास 160 शिकायतें पहुंचीं

Sat, 21 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
60 complaints against private schools in education department
एडमिशन - फोटो : demo pics

शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में लगवाने, कैंपस में बुकशॉप खोलकर महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने को मजबूर करने के खिलाफ अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को शिकायतें भेजी हैं। दो मई को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतों को सुनने के लिए कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन


20 मई को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें स्वीकार करने का आखिरी दिन था। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 160 अभिभावकों ने ईमेल, व्हाट्सअप और ईमेल से भेजी हैं, लेकिन इनमें से करीब 85 से 90 शिकायतें ही सही तरीके से भेजी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले हफ्ते सभी शिकायतों को जांच कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसई ने 31 मई तक सभी शिकायतों की जांच रिपोर्ट तैयार कर यूटी प्रशासन के आला अधिकारियों के पास भेजने का समय तय किया है। सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी को अभी रिपोर्ट तैयार करने में समय लग सकता है। शिक्षा विभाग को पहले भी शिकायतें दर्ज करने की तिथि 13 से बढ़ाकर 20 मई करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई फीस पॉलिसी पर आ रहे सुझाव
प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने और अन्य खर्चों पर लगाम कसने के लिए यूटी प्रशासन ने नई फीस पॉलिसी ड्रॉफ्ट तैयार किया है। प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने भी इसे मंजूरी दे दी है। यूटी प्रशासन ने एक महीने तक नई फीस पॉलिसी ड्रॉफ्ट पर सुझाव मांगे हैं। अभिभावक डीएसई को ईमेल से फीस पॉलिसी पर सुझाव भेज रहे हैं। 


रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, चंडीगढ़ ने बताया कि शुक्रवार तक अभिभावकों से प्राइवेट स्कूल संबंधी शिकायतों को जांच कमेटी को सौंप दिया जाएगा। कमेटी हर शिकायत की जांच गंभीरता से करेगी और जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन या शिकायतकर्ता को भी बुला सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed