फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 Divyangs did not get motor tricycle in the program, nodal officer suspended

कार्यक्रम में 6 दिव्यांगों को नहीं मिला मोटर ट्राईसाइकिल, नोडल अधिकारी सस्पेंड

Fri, 22 Jul 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
6 Divyangs did not get motor tricycle in the program, nodal officer suspended
चंडीगढ़। समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुधवार को टैगोर थिएटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें दिव्यांगों को उनकी मदद के लिए उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी नोडल ऑफिसर बालकृष्ण को सौंपी गई थी लेकिन छह योग्य दिव्यांगों को मोटर ट्राईसाइकिल नहीं मिल पाई इसलिए विभाग ने वीरवार को बालकृष्ण को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि छह दिव्यांग लाभार्थियों को मोटर ट्राईसाइकिल मिलनी चाहिए थी लेकिन नोडल ऑफिसर की लापरवाही की वजह से उन्हें नहीं मिल पाई। इसकी वजह से दिव्यांगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी इसलिए वीरवार को समाज कल्याण विभाग में रिसर्च ऑफिसर बालकृष्ण को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पवार ने आदेश में लिखा कि सस्पेंशन के दौरान वह मुख्यालय में रहेंगे और समाज कल्याण विभाग की निदेशक की इजाजत के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। विभाग की तरफ से कहा गया कि जिन 6 दिव्यांगों को बुधवार को परेशानी झेलनी पड़ी, उन्हें उनके घर जाकर मोटर ट्राईसाइकिल सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed