फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 candidates announced by the Congress, Captain from lambi and Sidhu from Amritsar

कांग्रेस ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, लंबी से कैप्टन और अमृतसर ईस्ट से सिद्धू

Mon, 16 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
6 candidates announced by the Congress,  Captain from lambi and Sidhu from Amritsar
सिद्धू और कैप्टन

कांग्रेस हाईकमान की ओर से सोमवार देर शाम जारी उम्मीदवारों की सूची के बाद पंजाब की चुनावी जंग और रोमांचक होने के आसार बन गए हैं। कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को लंबी से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने छह उम्मीदवार घोषित किए और चार कैंडिडेट विरोध के बाद बदल दिए हैं। इससे पहले भी पार्टी दो उम्मीदवार बदल चुकी है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू को जलालाबाद से डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के खिलाफ खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल अपनी सारी रैलियों में कांग्रेस और अकालियों के मिले होने के आरोप लगा रहे थे। इसके जवाब में कांग्रेस ने सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ अपने हैवी-वेट कैंडिडेट खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू को अपनी पत्नी की सीट अमृतसर ईस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। सिद्धू अपने साथी परगट सिंह को भी जालंधर कैंट से टिकट दिलाने में कामयाब रहे। यहां से कांग्रेस टिकट के दावेदार जगबीर बराड़ को पार्टी ने नकोदर भेजा है। 

सीएम और डिप्टी सीएम के मुकाबले कांग्रेस ने भी उतारे हैवी

6 candidates announced by the Congress,  Captain from lambi and Sidhu from Amritsar
कैप्टन अमरिंदर

जबकि, सीनियर कांग्रेस नेता लाल सिंह की परंपरागत सीट सन्नौर से पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हरिंदर पाल सिंह हैरी मान को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों में बदलाव किया है। 

भुलत्थ से लड़ने से इंकार कर चुके गुरविंदर अटवाल की जगह रंजीत सिंह को टिकट दिया गया है। जालंधर नॉर्थ से दूसरी बार उम्मीदवार बदला गया है। पहले तेजिंदर बिट्टू की जगह राजकुमार गुप्ता को टिकट दिया गया था। 

लेकिन अब गुप्ता की जगह पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के बेटे बावा हेनरी को उम्मीदवार बनाया गया है। हेनरी ने यहां से आजाद लड़ने का एलान कर दिया था। फिल्लौर से करमजीत कौर चौधरी की जगह उनके बेटे और पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान बिक्त्रस्म चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, दाखा से गेजा राम का टिकट काट कर मलकीत सिंह दाखा को दिया गया है।

आखिरी चुनाव नहीं लड़ सके लाल सिंह

6 candidates announced by the Congress,  Captain from lambi and Sidhu from Amritsar
कांग्रेस - फोटो : self
तीन सीटें अभी भी फंसी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्त्रिस्या पूरी होने वाली है पर कांग्रेस तीन सीटों पर अभी तक फैसला नहीं कर सकी है। मानसा, लुधियाना ईस्ट और अमृतसर साउथ पर सोमवार को भी कैंडिडेट का एलान नहीं हो सका। मानसा से कैप्टन के करीबी भरत इंदर सिंह चाहल अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। लुधियाना ईस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी लड़ना चाहते हैं। जबकि, अमृतसर साउथ से अकाली दल से आए इंदरबीर सिंह बोलारिया प्रमुख दावेदार हैं।


आखिरी चुनाव नहीं लड़ सके लाल सिंह
प्रदेश कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह अपना आखिरी चुनाव नहीं लड़ सके। लाल सिंह खुद के लिए सन्नौर और बेटे रजिंदर सिंह के लिए समाना से टिकट मांग रहे थे। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह एक परिवार एक टिकट के फॉर्मूले पर अड़े रहे। 

पहले लाल सिंह ने अपने बेटे को समाना से टिकट दिलवा दिया। उसके बाद भी वह आश्वस्त थे कि उन्हें सन्नौर से टिकट मिल जाएगा। लेकिन पार्टी ने वहां से समाना से टिकट के दावेदार हैरी मान को कैंडिडेट घोषित कर दिया। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस भवन में कैप्टन ने कहा था कि यह उनका और लाल सिंह का आखिरी चुनाव है।

कांग्रेस के उम्मीदवार
अमृतसर ईस्ट - नवजोत सिद्धू
भुलत्थ - रंजीत सिंह (गुरविंदर अटवाल की जगह)
फिल्लौर - बिक्त्रस्म चौधरी (करमजीत कौर चौधरी की जगह)
नकोदर - जगबीर सिंह बराड़
जालंधर नॉर्थ - अवतार सिंह संघेड़ा जूनियर (राजकुमार गुप्ता की जगह)
जालंधर कैंट - परगट सिंह
जगरांव - मलकीत सिंह दाखा (गेजा राम की जगह)
जलालाबाद - रवनीत सिंह बिट्टू
लंबी - कैप्टन अमरिंदर सिंह
सन्नौर - हरिंदर पाल सिंह हैरी मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed