फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 arrested, including police informer in two-wheeler theft

दोपहिया वाहन चोरी में पुलिस मुखबिर समेत 6 गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
6 arrested, including police informer in two-wheeler theft
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से दोपहिया वाहन चुराने के आरोप में मुखबिर समेत 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट समेत 40 वाहन बरामद किए हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के सात मामले सुलझ गए हैं। आरोपियों में करनाल की पृथ्वी विहार कॉलोनी निवासी पुलिस का मुखबिर कवि सिंह (22), फतेहगढ़ साहिब के गांव हरगाने निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी (24), मोहनमाजरा निवासी हरदीप सिंह (23), मोहाली के श्यामपुर निवासी रविंदर गिरि उर्फ डीसी (25), भागोमाजरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी (21) और मोटेमाजरा निवासी शरणजीत शामिल हैं।
विज्ञापन

साउथ एएसपी श्रुति अरोड़ा की अगुवाई वाली सेक्टर-39 थाने के अमनजोत सिंह की टीम के एएसआई विवेक कुमार को 29 नवंबर को सूचना मिली कि चंडीगढ़ व मोहाली से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला गैंग सेक्टर-40 में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सेक्टर-40सी/डी के पास पार्क से लवप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, शरणजीत सिंह, रविंदर गिरि को चोरी के तीन बाइक और एक एक्टिवा पर फर्जी नंबर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 30 नवंबर को पुलिस ने आरोपी कवि को चोरी के स्कूटर के साथ दबोच लिया, जबकि एक दिसंबर को बलजिंदर को पुलिस ने एक्टिवा के साथ दबोच लिया। एक्टिवा पर फर्जी नंबर (सीएच-01बीजे-9465) लगा हुआ था, जबकि असली नंबर (सीएच-01एडब्ल्यू-7122) था। जांच में सामने आया कि आरोपी बलजिंदर, कवि और शरणजीत पहले भी सेक्टर-17 व सेक्टर-39 थाने में चोरी के मामलों में गिरफ्तार है चुके हैं। शरणजीत बीसीए का छात्र है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मुखबिर बना बाइक चोर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कवि पहले ऑटो चलाता था। इस दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई। बाद में मोहाली के थाने में लड़की के पिता ने कवि की शिकायत भी दी। थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। इसके बाद वह पुलिस का मुखबिर बन गया। वह नशा और शराब तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी देता था। पुलिस के बीच में रहकर उसने कई पुलिस वालों से जान-पहचान बना ली और फिर वह नशे की लत का आदी हो गया। इसके बाद उसने एक गैंग बनाया और फिर चंडीगढ़ व मोहाली से चोरियां करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले-भाले लोगों को बेच देते थे वाहन
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। आरोपी मोहाली, फतेहगढ़ साहिब के आसपास गांवों में भोले-भाले लोगों को सस्ते दामों में वाहन बेच दिया करते थे। वहीं, बाइक की एनओसी ग्राहकों को बाद में देने का वायदा कर नहीं लौटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed