फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5th khushwant singh literary festival schedule released

5वें लिटरेरी फेस्टिवल का शेड्यूल जारी, कई नामी हस्तियां करेंगी शिरकत

Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
5th khushwant singh literary festival schedule released
खुशवंत सिंह
पांचवें खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल 2016 का शेड्यूल जारी हो गया है। आयोजन इस बार हिमाचल प्रदेश स्थित कसौली क्लब में होगा। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल की शुरुआत 14 अक्टूबर से हो रही है।
विज्ञापन


इस विषय पर जानकारी बुधवार को सेक्टर 10 स्थित एक होटल में खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस दौरान दी। फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए राहुल सिंह ने बताया कि इस बार फेस्टिवल की थीम ब्रेकिंग बैरियर है। 
विज्ञापन


फेस्टिवल में साहित्यकारों के सैशन के साथ-साथ, मिलट्री सैशन और 1962 की भारत और चीन यंग पर आधारित शिव कुनाल वर्मा द्वारा लिखित मी द जोकर मैन पुस्तक का विमोचन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 14 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे करेंगे। इसके अलावा इस मौके ‘खुशवंत सिंह ट्रेल’ की भी ओपनिंग मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी।

फेस्टिवल में ये नामीं हस्तियां लेंगी हिस्सा

5th khushwant singh literary festival schedule released
khushwant singh
हर साल की तरह इस बार भी कसौली में हो रहे लिटेररी फेस्ट में देश के नामी साहित्यकार व वक्ता भाग लेंगे। अपनी रचनात्मकता से मंथन जैसी आर्ट फिल्म को कमर्शियल रूप देने वाले मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे।

इनके अलावा पिछले 25 वर्षों से आर्थिक उदारीकरण विषय पर लिखने वाले मोंटेक सिंह आहलूवालिया, अपने भाषण से मोदी सरकार को हिलाने वाले कन्हैया कुमार, विवादास्पद लेखक सलमान खुर्शीद, उमर अब्दूला, अभिनव बिंद्रा, मधु किश्वर, बेदी ब्रदर्स, पवन वर्मा, सुहेल सेठ, मणिशंकर अय्यर, स्टीवन ओल्टर, गुल पनाग और दलीप ताहिल इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे।

फेस्टिवल में साहित्य के साथ-साथ उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिलट्री सैशन का भी आयोजन किया गया है।

खुशवंत सिंह ट्रेल की होगी ओपनिंग

5th khushwant singh literary festival schedule released
khushwant singh
खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि कसौली एक ऐसी जगह है जहां पिता जी ने अपना काफी समय व्यतीत किया। उन्होंने ज्यादातर अपनी लेखनी का काम वहीं संपन्न किया था। वह कसौली बाजार से रोजाना पगडंडी के रास्ते पैदल चलकर कालका जाया करते थे। जोकि 9 किलोमीटर की दूरी पर होता था। 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री इसी पगडंडी जिसका नाम ‘खुशवंत सिंह ट्रेल’ रखा है की ओपनिंग करेंगे।

200 स्कूल के बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल द्वारा आयोजित जॉय ऑफ लर्निगिं कंपटीशन में पंजाब, हरियाणा औैर हिमाचल के 200 के करीब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया था, उसके विजेताओं को मुख्यमंत्री सम्मानित भी करेंगे।

फेस्टिवल में लगेगा म्यूजिक का तड़का
फेस्टिवल में मशहूर सिंगर जसबीर जस्सी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मंनोरंजन करेंगे। उनके अलावा इसमें दलीप ताहिल और नूपुर भी प्रस्तुति देंगे। 16 अक्टूबर को इस तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल का समापन पंजाब के  गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed