फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   59 deaths And 1230 fresh corona cases reports in Punjab

पंजाब में संक्रमण: कोरोना से 59 की मौत, 1230 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस ने ली एक की जान

Sat, 12 Jun 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 01:32 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण अब मंद पड़ने लगा है। राज्य में तेजी से मौतों और नए संक्रमितों के आंकड़े में कमी आ रही है। उधर, प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अस्पतालों में बच्चों के बेड़ बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
59 deaths And 1230 fresh corona cases reports in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना से शुक्रवार को 59 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 1230 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 197 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15435 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार तक राज्य में 9941391 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 585986 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को अमृतसर में 6, बठिंडा में 3, फरीदकोट में 3, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 4, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 1, लुधियाना में 4, मानसा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 3, पटियाला में 3, रोपड़ में 3, संगरूर में 4 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ब्लैक फंगस से एक की मौत, नौ नए मामले
पंजाब में ब्लैक फंगस से शुक्रवार को एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 9 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 414 पहुंच गई है। 364 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 50 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed