{"_id":"5e74edb78ebc3e7692502e4a","slug":"58-year-old-man-murdered-in-punjab-s-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: शराब पीते समय हुआ विवाद, भांजे ने मामा का गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: शराब पीते समय हुआ विवाद, भांजे ने मामा का गला घोंटकर मार डाला
Sat, 21 Mar 2020 12:51 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवंडी साबो में शराब के नशे धुत युवक ने अपने मामा का गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मम्मू चंद (58) के तौर पर हुई है। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की पत्नी सुक्खी कौर के बयान पर आरोपी भांजे सुखमंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की पत्नी ने बताया बीती 18 मार्च को सुखमंदर सिंह अपने मामा मम्मू चंद के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों की आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस पर शराब के नशे में धुत सुखमंदर सिंह ने अपने मामा मम्मू चंदका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना तलवंडी साबो पुलिस के एएसआई साधू सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी युवक सुखमंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति मम्मू चंद अपने भांजे सुखमंदर सिंह को अपने बच्चों की तरह ही प्यार करता था और उसे अपने पैसों से शराब भी पिलाता था। शराब के नशे ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन