{"_id":"61b660105e26af37a36a76a5","slug":"570-bikers-took-out-rally-to-celebrate-golden-jubilee-of-71-operations-chandigarh-news-pkl435857364","type":"story","status":"publish","title_hn":"570 बाइकर्स ने रैली निकाल मनाई 71 ऑपरेशन्स की गोल्डन जुबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
570 बाइकर्स ने रैली निकाल मनाई 71 ऑपरेशन्स की गोल्डन जुबली
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार सुबह करीब सात बजे से ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों से सिख रेजिमेंट के वर्तमान अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने मोटरसाइकिल के साथ चंडीगढ़ क्लब के बाहर पहुंचे। आर्मी परिवार के साथ उनके बच्चे भी मोटरसाइकिल रैली का हिस्सा बनने पहुंचे।
चंडीगढ़ मिलिट्री फेस्टिवल के दूसरे दिन 71 ऑपरेशन्स के गोल्डन जुबली के जश्न में चंडीगढ़ क्लब से मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा तक बाइक रैली निकाली गई। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने सुबह साढ़े 9 बजे जय हिंद और वन्दे मातरम के नारों की गूंज और जोश के साथ रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में करीब 570 बाइकर्स पहुंचे, जिसमें ट्राइसिटी के कुछ लोग और बाइकर्स भी शामिल थे। रैली में 15 से अधिक आर्मी परिवार की महिलाओं और महिला बाइकर्स ने हिस्सा लिया।
ब्रेवहार्ट्स बाइक रैली के आयोजनकर्ता सेवानिवृत्त सीओएल आरपीएस बराड़ ने बताया कि भारत की 1971 युद्ध में ऐतिहासिक जीत के जश्न और स्मरण के लिए बाइक रैली निकाली गई। इसमें जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, अमृतसर आदि शहरों से सिख रेजिमेंट के सैन्य अफसरों के साथ जनता व बाइकर्स भी रैली का हिस्सा बने। हर साल रैली चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर मोहाली होते हुए पंचकूला के चंडी मंदिर के पास समाप्त होती थी, लेकिन कोरोना के कारण पिछले वर्ष मिलिट्री फेस्टिवल में पाबंदियां होने के कारण बाइक रैली का आयोजन नहीं करवाया गया था। 2019 के बाद इस बार हालात सामान्य होने पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के आयोजन में चंडीगढ़ और मोहाली ट्रैफिक पुलिस का भी रास्ते में ट्रैफिक के रख-रखाव में योगदान रहा।