फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550 kg cake cut on the occasion of 550th prakash parv

550वें प्रकाश पर्व पर बनाया 550 किलो का केक, 36 घंटे में 10 शेफ ने किया तैयार

Tue, 12 Nov 2019 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
550 kg cake cut on the occasion of 550th prakash parv
- फोटो : अमर उजाला

जालंधर में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर लवली बेक स्टूडियो ने 550 किलो का केक बनाया। इस केक को सुल्तानपुर लोधी ले जाकर वितरित किया गया। लवली बेक स्टूडियो की तरफ से बनाए गए इस केक का वजन 550 किलोग्राम, लंबाई 18 फुट, चौड़ाई 4 फुट व ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी। लवली बेक स्टूडियो के शैशव मित्तल ने कहा कि इस केक को बनाने में 36 घंटे का समय लगा। केक को 10 शेफ व 10 सहायकों ने मिलकर बनाया जो कि 100 प्रतिशत शाकाहारी था। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधीः 550 किलो का केक बनाकर दी गुरुपर्व की बधाई
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पहले संगत के लिए 550 किलो के पकवान बनाने वाले संत श्री मान सिंह पिहोवा वालों के लंगर में 100 कारीगरों ने 550 किलो का केक बनाकर संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। लंगर खाने आने वाली संगत में इस 550 किलो के केक को चखने को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिला। 
विज्ञापन


लंगर के 100 के करीब कारीगरों ने करीब दो दिन की लगातार मेहनत के बाद 550 किलो का केक तैयार किया। केक पर धार्मिक केसरी झंडे लगे हुए थे और 550वें प्रकाश पर्व की लख-लख बधाई लिखी हुई थी। इससे पहले लंगर में कारीगरों ने 550 तरह के पकवान बनाकर संगत को खिलाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगत ने काटा 50 किलो का केक, की आतिशबाजी

मंडी गोबिंदगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छेंवी में चल रहे 13 दिवसीय गुरमति समारोह के 12वें दीवान पर कीर्तनी जत्थे भाई जगरूप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब वालों ने हाजिरी लगवाई। भाई साहिब ने सारा कीर्तन पक्के राग में गाकर गुरु साहिब द्वारा रचित वाणी का महत्व बताया। 

जत्थे को समारोह के आयोजकों धन धन बाबा बूढ़ा जी सेवा दल के चेयरमैन भिंदर सिंह, प्रधान जगजीवन सिंह ऊंभी, एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, मनजीत सिंह जंडू, इंद्रजीत सिंह कलसी, नरिंदर सिंह जीत, सिमरन पाल सिंह, सुरिंदर पाल सिंह भाटिया, हरबंस सिंह, गुरनाम सिंह, भूपिंदर सिंह और रविंदर सिंह पदम ने सम्मानित किया।

गुरुवाणी कंठ मुकाबले के विजेताओं को इनाम बांटे गए। शाम को धन धन बाबा बूढ़ा जी सेवा दल के सदस्यों ने 50 किलो का केक काटकर खुशी का इजहार किया। प्रकाश पर्व की खुशी में संगत ने आतिशबाजी छोड़ी वहीं घरों में दीपमाला करके 550वें प्रकाश पर्व को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed