ढाई माह बाद स्टेशन पर लौटे 54 कुली फिर भी नहीं मिला काम, बोले- मांगकर खाना पड़ा, कर्ज भी हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी तो वहीं लाखों लोगों ने पलायन का दंश झेला। बड़ी तादाद में पंजाब से भी लोगों ने पलायन किया। कई लोगों के सामने अभी भी रोजगार का संकट खड़ा है। अनलॉक- वन का एलान केंद्र सरकार ने कर दिया तो वहीं पंजाब सरकार ने भी लोगों को कई रियायतें दी हैं। जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं।
एक जून से देशभर में 200 स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया। कई ट्रेनें पंजाब से भी दौड़ना शुरू हो गई हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर कुछ काम मिल जाएगा, इसी आस से पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 54 कुली पहुंचे लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा। ये सभी यहां पर 11-12 साल से काम कर रहे हैं।
11-12साल से काम कर रहे हैं आज ढाई महीने बाद फिर काम पर लौटे। स्टेशन पर सुबह 7बजे तक 54कुली आए थे पर काम न मिलने की वजह से वो घर चले गए। इतने दिनों में लोगों से मांगकर भी खाया। अब तो सिर पर कर्जा़ भी हो गया है। आज आस लेकर आए थे कि कुछ काम मिलेगा पर नहीं मिला: कुली, लुधियाना pic.twitter.com/oWDXKnV6p4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2020
ढाई महीने के बाद आज (एक जून) एक बार फिर काम पर लौटे। स्टेशन पर सुबह सात बजे तक सभी कुली पहुंच गए थे। लेकिन काम न मिलने की वजह से घर वापस लौटना पड़ा। इन कुली का दर्द आप ऐसे समझ सकते हैं कि लॉकडाउन के दौरान इन्हें लोगों से मांगकर भी खाना पड़ा। कुछ के सिर पर कर्ज भी हो गया है। सोमवार को आस लेकर आए थे कि कुछ काम मिल जाएगा पर नहीं मिला और घर लौटना पड़ा।